बिग बॉस 11: फिनाले से पहले ट्रेंड हो रही शिल्पा शिंदे, लगा 300 करोड़ की सट्टा

बिग बॉस 11: फिनाले से पहले ट्रेंड हो रही शिल्पा शिंदे, लगा 300 करोड़ की सट्टा

Bhaskar Hindi
Update: 2018-01-14 08:23 GMT
बिग बॉस 11: फिनाले से पहले ट्रेंड हो रही शिल्पा शिंदे, लगा 300 करोड़ की सट्टा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। टीवी की दुनिया के सबसे कंट्रोवर्सियल रिएलिटी शो बिग बॉस के 11वें सीजन का आज फिनाले है। उससे पहले ही शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर शो के विजेता को लेकर करीब 300 करोड़ के ऊपर का सट्टा लगा है। आज इस विवादित शो का आखिरी एपिसोड प्रसारित होने में अब कुछ ही घंटे का समय बचा है। ऐसे में शो के विनर को लेकर हवा गर्म हैं। बता दें कि शो के फिनाले से एक दिन पहले से ही कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी हैं। दर्शक उन्हें "शिल्पा शिंदे फॉर द विन" पर जमकर सपोर्ट कर रहे हैं।

 

 

 

 

शिल्पा शिंदे सोशल मीडिया पर हो रहीं ट्रेंड

 

तीन महीने से ज्यादा चले इस शो को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस बार शो में जमकर कंट्रोवर्सी और ड्रामा दिखाया गया। अब शिल्पा शिंदे, विकास गुप्ता, हिना खान और पुनीश शर्मा शो के फाइनलिस्ट के रूप में मौजूद हैं। आज इनमें से कोई शो को अपने नाम कर लेगा। हालांकि शो में हितेन तेजवानी सबसे बेहतर खेल रहे थे, लेकिन शिल्पा शिंदे ने हितेन को सपोर्ट न कर प्रियांक को कर दिया। इसके बाद प्रियांक भी शो से बाहर हो गए। शिल्पा शिंदे दर्शकों के बीच पहले से ही काफी फेमस हैं वहीं इस शो में आने के बाद वह दर्शकों की फेवरेट बन गई हैं। हालांकि भाभी जी घर पर हैं शो से उनकी पॉपुलेरिटी सबसे ज्यादा थी। 

 

 

 

 

‘शिल्पा शिंदे फॉर द विन’ कर रहा ट्रेंड

बता दें कि शिल्पा शिंदे पर हिना खान और बाकी कंटेस्टेंट यह भी आरोप लगाते रहे हैं कि वह शो में सिर्फ किचन संभालने के अलावा और कुछ नहीं करती थीं। शो के फिनाले में कुछ ही घंटे बचे हैं ऐसे में सब अपने चहेते कंटेस्टेंट को विजेता बनते देखना चाहते हैं। शिल्पा को अन्य कंटेस्टेंट के मुकाबले ट्रॉफी का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। 

 

 


देशभर में शिल्पा के फैन लगातार उनके सपोर्ट में ट्वीट कर रहे हैं। चार घंटे के भीतर ‘शिल्पा शिंदे फॉर द विन’ पर करीब 1.32 मिलियन लोग ट्वीट कर उन्हें समर्थन दे चुके हैं। अब देखना होगा कि शो का विजेता कौन बनता है।

Similar News