BB13: पारस छाबड़ा पर बरसे सलमान खान, कहा— मैं आ जाऊं क्या अपनी पर!

BB13: पारस छाबड़ा पर बरसे सलमान खान, कहा— मैं आ जाऊं क्या अपनी पर!

Bhaskar Hindi
Update: 2020-01-18 09:40 GMT

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। टेलीविजन ​रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 13 इस समय सु​र्खियों में बना हुआ है। इस बार प्रतियोगियों की वजह से नहीं! बल्कि सलमान की वजह से शो चर्चा का विषय बना हुआ है। शो से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे चैनल द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि पारस छाबड़ा कि गर्लफ्रेंड के बारे में कौन सा सच जानते हैं सलमान? देखिए सलमान का यह एंग्री रुप....

दरअसल, वीकेंड के वार एपिसोड में सलमान ने चौकाने वाला खुलासा किया। सलमान ने पारस और माहिरा को बताया कि उनकी हरकते दोस्ती जैसी नहीं लग रही हैं। साथ ही सलमान ने यह भी बताया कि पारस की प्रेमिका आकांक्षा ने उसे यह पता लगाने के लिए कहा कि शो में क्या हो रहा है। उन्होंने कहा कि पारस ने अपनी प्रेमिका को एक पत्र में कहा कि वह केवल शो के लिए माहिरा शर्मा का उपयोग कर रहे हैं।

पारस ने क्रिएटिव को ठहराया दोषी
सलमान की इस बात को सुनकर पारस गुस्सा आ जाता है। वे शो के क्रि​एटिव को दोषी ठहराते हैं। इस बात के लिए सलमान गुस्से में जोर से कहते हैं कि मैं आ जाऊं क्या अपनी पर! और पारस को अपनी आवाज नीचे करने के लिए कहते हैं। 

Tags:    

Similar News