हैप्पी बर्थडे दीपिका पादुकोण: आलोचनाओं और विवादों से पार जाकर पाई सफलता

हैप्पी बर्थडे दीपिका पादुकोण: आलोचनाओं और विवादों से पार जाकर पाई सफलता

Bhaskar Hindi
Update: 2018-01-05 04:13 GMT

डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड की मस्तानी के नाम से मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज (5 जनवरी) अपना 32वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहीं हैं। दीपिका पूर्व नेशन बेडमिंटन प्लेयर प्रकाश पादुकोण की बेटी हैं। दीपिका खुद भी नेशनल लेवल तक बैडमिंटन खेल चुकीं हैं, लेकिन दीपिका ने पिता से अलग ग्लैमर वर्ल्ड में अपनी पहचान बनाई है। दीपिका ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने वीडियो एल्बम में भी काम किया और कई बड़े डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक भी किया। साल 2007 में किंग खान, शाहरूख  के साथ फिल्म "ओम शान्ति ओम" से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्‍म के लिए उन्‍हें बेस्ट डेब्यू अभिनेत्री का फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार भी मिला। हाइट में  5 फुट 9 इंच लंबी दीपिका ने अपनी पहली ही फिल्म से धमाल मचा दिया था। उनकी आंखों की "अजब सी-अजब सी" अदाओं ने कई लोगों को क्लीन बोल्ड कर दिया था। जिनमें इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन एम एस धोनी से लेकर धुंआधार बल्लेबाज युवराज सिंह जैसे नाम शामिल हैं। 

                                                         

फिल्मों में दीपिका के अभिनय की आलोचना की गई, लेकिन "कॉकटेल","पीकू", "फाइंडिंग फैनी", "बाजीराव मस्तानी" जैसी फिल्मों में उम्दा अभिनय कर दीपिका ने आलोचकों के मुंह पर ताला जड़ दिया। दीपिका फिलहाल अपनी सबसे चर्चित और विवादित फिल्म "पद्मावत" की रिलीज का इंतजार कर रहीं हैं। दीपिका ने कड़ी मेहनत और बेहतरीन अभिनय के दम पर टॉप एक्ट्रेस में जगह बना ली है। आइए दीपिका के बर्थडे पर जानते हैं उनकी कुछ और बातें...

                           

- दीपिका का जन्म 05 जनवरी 1986  Copenhagen, डेनमार्क में हुआ था और इनकी परवरिश बंगलुरु में हुई थी। 

- दीपिका ने बंगलुरु के सोफिया हाई स्कूल से स्कूलिंग की और बंगलुरु से ही आर्ट्स सोशियोलॉजी की पढ़ाई की मगर, इस पढ़ाई को उन्होंने बीच में ही छोड़ दिया क्योंकि वो अपना करियर मॉडलिंग में बनाना चाहती थीं।

- दीपिका के दोस्तों की बात की जाए तो बचपन में दीपिका के दोस्त बहुत ही चुनिन्दा थे। बचपन में दीपिका ने सिर्फ अपनी पढ़ाई और स्पोर्ट्स में ध्यान दिया था। मगर, कुछ दोस्त हैं जो दीपिका के आज भी बेहद करीब हैं। इनमें से ही एक हैं आदित्य नारायण जिसे आप ऊपर दी गई तस्वीर में क्यूट सी दीपिका के साथ देख सकते हैं।

                                      

फैमिली को देतीं है इम्पोर्टेंस

-दोस्तों के अलावा दीपिका अपनी बहन अनिषा के भी बेहद करीब हैं और कई बार इनके साथ स्पॉट की गई हैं। एक दूसरे का हाथ पकड़े ये दोनों कई बार एयरपोर्ट पर दिखाई दी हैं।

- दीपिका अपने परिवार के बेहद करीब है और जब भी समय मिलता है बंगलुरु अपने घर के लिए निकल जाती हैं। 

- दीपिका अपना बर्थडे, नया साल और साल के अक्सर हर त्यौहार अपने परिवार वालों के साथ ही मनाती हैं। 

                   

- दीपिका ने अपनी मां और पिता के साथ कुछ एडवर्टाइजमेंट्स में भी काम किया है। 

- दीपिका जल्द ही विवादों से घिरी हुई फिल्म "पद्मावत" में नजर आएंगी। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में दीपिका के साथ शाहिद कपूर और रणवीर सिंह भी होंगे।

- दीपिका को अपनी पहली फिल्म एक विज्ञापन के जरिए मिली थी। कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने दीपिका को एक विज्ञापन में देख फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ (यह फिल्म फराह "ओम शांति ओम" के पहले बनाने वाली थीं) का ऑफर दिया था, लेकिन फिल्म शुरू ही नहीं हो सकी। इसके बाद फराह ने ही उन्हें ओम शांति ओम में लिया।

-अमिताभ बच्चन का कहना है कि यदि दीपिका उनके जमाने में होती तो वे दीपिका के साथ रोमांस करना पसंद करते।

                     

दीपिका के लव-अफेयर्स भी रहे चर्चा में

- फिल्मों में कदम रखने के पहले निहार पंड्या के साथ उनका रोमांस चला। दोनों ने कुछ हॉट फोटो भी शूट करवाए।

- फिल्मों में आने के बाद दीपिका का झुकाव रणबीर कपूर की ओर हुआ। एक समारोह के दौरान उन्होंने स्टेज के पीछे रणबीर को आई लव यू कहा। दोनों ने खुलेआम स्वीकारा कि वे एक-दूसरे को चाहते हैं।

- रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद दीपिका को सिद्धार्थ माल्या के साथ लगातार देखा गया। दीपिका की खातिर सिद्धार्थ ने अपना वजन कम किया ताकि उनकी ओर दीपिका की जोड़ी अच्छी लगे।

- इस समय दीपिका और रणवीर सिंह के रोमांस की चर्चा है। दोनों ने अपने रिश्ते को स्वीकारा तो नहीं है, लेकिन उनकी हरकतें सब कुछ बयां कर देती है। फिलहाल उनकी सगाई के कयास भी लगाए जा रहे हैं। 

                      

विवादों से रहता है नाता

- दीपिका का विवादों से भी सामना होता रहता है। फिलहाल उनकी अनरिलीज फिल्म "पद्मावत" को लेकर विवाद चल रहा है। इस फिल्म को लेकर दीपिका को जान से मारने की धमकियां तक दी गईं हैं। 26 कट और नाम बदलने के बाद अब फिल्म रिलीज की उम्मीद की जा रही है। 

- नवंबर 2010 में प्रसारित टीवी शो ‘कॉफी विद करण’ के एक एपिसोड में जब करण जौहर ने दीपिका से पूछा कि वे रणबीर कपूर को गिफ्ट में क्या देना चाहेंगी, तो उन्होंने कहा ‘कंडोम।‘ सोनम के साथ मिलकर उन्होंने रणबीर का खूब मजाक उड़ाया था, जिससे रणबीर के पिता ऋषि कपूर नाराज हो गए थे।

-फिल्म दम मारो दम के एक गीत ‘दम मारो दम’ में कुछ बोल्ड शब्द हैं, जिस पर दीपिका ने आपत्ति लेते हुए उन शब्दों पर होंठ हिलाने से मना कर दिया था।

- साल 2014 में लीडिंग अखबार की वेबसाइट पर दीपिका पादुकोण के क्लीवेज को लेकर खबर की गई। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर दीपिका ने अपना विरोध जताया। अपने इस बोल्ड स्टेप के लिए पूरे बॉलीवुड से दीपिका पादुकोण को सपोर्ट मिला और फिल्म बिरादरी ने उन्हें खुलकर सपोर्ट किया। दीपिका ने खबर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, कथित तौर पर देश की लीडिंग अखबार है! क्या ये खबर है?

 

Similar News