मनोज वाजपेयी को मिला पद्मश्री, राष्ट्रपति कोविंद ने शेयर की तस्वीर

मनोज वाजपेयी को मिला पद्मश्री, राष्ट्रपति कोविंद ने शेयर की तस्वीर

Bhaskar Hindi
Update: 2019-03-17 08:49 GMT
मनोज वाजपेयी को मिला पद्मश्री, राष्ट्रपति कोविंद ने शेयर की तस्वीर

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर मनोज वाजपेयी को नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में उन्होंने तमाम नेताओं की मौजूदगी में इस अवॉर्ड को स्वीकार किया। बता दें इस साल 112 खास लोगों का नाम पद्म श्री अवॉर्ड्स के लिए चुना गया। गणतंत्र दिवस पर इन नामों को शामिल किया गया। इनमें से 47 लोगों को 11 मार्च को सम्मानित किया गया था। बचे हुए लोगों को शनिवार को सम्मानित किया गया था। 

शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के ट्विटर हेंडल से एक तस्वीर शेयर की गई। इस तस्वीर में राष्ट्रपति मनोज वाजपेयी को सम्मानित करते नजर आ रहे हैं। इस खास मौके पर पीएम मोदी, राजनाथ सिंह, डॉ. हर्षवर्धन सिंह, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और अन्य तमाम राजनेता मौजूद थे।

तस्वीर के कैप्शन में लिखा गया, "राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मनोज बाजपेयी को आर्ट (सिनेमा) के लिए राष्ट्रपति सम्मान देते हुए। वह एक मशहूर फिल्म एक्टर है जो कि विभिन्न तरह के किरदार करने के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने 60 से अधिक फिल्मों में काम किया है। एक इंटरव्यू में मनोज वायपेयी ने कहा कि उनके नाम की घोषणा किए जाने के बाद किसी ने इस बात का विरोध नहीं किया। 

मनोज ने आगे कहा कि "इससे पहले कुछ ऐसी घटनाएं हुई हैं जब चयनित किए गए नामों की सोशल मीडिया पर लोगों ने निंदा की है। मैंने गौर किया है कि किसी ने भी मेरी निंदा नहीं की और सोशल मीडिया पर मेरे नाम को लेकर कोई विवाद नहीं खड़ा हुआ। मुझे लगता है कि यह बड़ी बात है कि आपको सम्मानित किया जाए और कोई भी इसका विरोध नहीं करे।" बता दें कि सोशल मीडिया पर तमाम बॉलीवुड स्टार्स ने मनोज बाजपेयी को पद्मश्री सम्मान के लिए शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा उनके करोड़ों फैन्स ने भी मनोज को बधाईयां दी हैं।

Similar News