कृति सेनन ने खरीदी अपने सपनों की गाड़ी

कृति सेनन ने खरीदी अपने सपनों की गाड़ी

Bhaskar Hindi
Update: 2018-01-27 05:29 GMT
कृति सेनन ने खरीदी अपने सपनों की गाड़ी


डिजिटल डेस्क, मुंबई। कृति सेनन ने बेहद कम वक्त में बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली है। धीरे-धीरे सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही कृति अब आपको Audi Q7 में बैठी नजर आएंगी। हाल ही में कृति ने Audi Q7 खरीदी ली है। शुक्रवार को उनके घर डिलिवरी हुई। बात दें, कृति हर फिल्म के लिए 3.2 करोड़ रु. चार्ज करती हैं। वहीं उनकी नेटवर्थ 12.5 करोड़ है।  कृति Audi Q7 को ट्रेंडसेटर बताती हैं। बता दें कि Audi  की इस बेहतरीन कार में 3.0 टीडीआई इंजन है। ये कार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार महज 7.1 सेकेंड में ही पकड़ लेती है।

कृति ने बताया कि वो Audi  कार के साथ इसमें मिलने वाले आराम, स्पेस की फैन हैं। कृति ने कहा कि ये गाड़ी उनकी पसंदीदा चीजों में शामिल हैं। वहीं, Audi ऑडी इंडिया के प्रमुख राहिल अंसारी ने कहा, "हम कृति सेनन को Audi परिवार का हिस्सा बनाकर खुश हैं। Audi "युवा दिमाग वाले सफल लोगों का ब्रांड है, जो ऊर्जावान और रचनात्मक है तथा हर तरह से समकालीन हैं। कृति के लिए ऑडी Q7 एक आदर्श पसंद है, जो स्टाइल के साथ ही महान व्यक्तित्व का प्रतिनिधित्व करता है और ट्रेंडसेटर है।

 

 

ये भी पढ़ें- Mission Impossible: Fallout का फर्स्ट लुक रिलीज, देखिए टॉम क्रूज का जबरदस्त स्टंट

छोटे से करियर में बनाई बड़ी पहचान

- कृति ने फिल्म ‘हीरोपंती’ (2014) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 

- कृति ने हीरोपंती के बाद शाहरुख खान, वरुण धवन और काजोल के साथ फिल्म ‘दिलवाले’ (2015) में स्क्रीन शेयर की थी। 

- 2017 में कृति सुशांत के साथ फिल्म ‘राब्ता’ और आयुष्मान के साथ "बरेली की बर्फी" में नजर आईं थीं।

- बता दें, कृति की पहली फिल्म हीरोपंती नहीं थी, कृति ने तेलुगु फिल्म से एक्टिंग की शुरुआत की थी और वह महेश बाबू के साथ Nenokkadine फिल्म में नजर आईं थीं।
 

Similar News