Vogue Awards 2018: बॉलीवुड हसीनाओं का रेड कार्पेट पर कहर, एक्टर्स का डैशिंग अवतार

Vogue Awards 2018: बॉलीवुड हसीनाओं का रेड कार्पेट पर कहर, एक्टर्स का डैशिंग अवतार

Bhaskar Hindi
Update: 2018-10-29 05:45 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड सेलेब्स हमेशा रेड कार्पेट पर अपने खूबसूरत अंदाज और स्टाइलिश लुक्स के लिए चर्चाओं में रहते हैं। इस बार भी जब शनिवार को मुंबई में वॉग वुमन द ईयर अवॉर्ड 2018 की महफिल जमी, तो सितारों का ग्लैमरेस और स्टनिंग अवतार देखने को मिला। वॉग अवॉर्ड के रेड कार्पेट पर उतरें तो कई सितारे थे, लेकिन सबकी नजर सिर्फ और सिर्फ बॉलीवुड की खूबसूरत हसीनाओं पर टिकी रही। वॉग वुमन ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2018 के रेड कार्पेट पर करीना कपूर, करिश्मा कपूर से आलिया भट्ट, फातिमा सना शेख, जाह्नवी कपूर तक कई बेहद हॉट अंदाज में दिखी। इस दौरान सभी ने रेड कार्पेट पर जमकर पोज दिए। 

Similar News