PHOTOS: फिल्मफेयर अवॉर्ड में दिखा बॉलीवुड स्टार्स का 'ग्लेमरस लुक'

PHOTOS: फिल्मफेयर अवॉर्ड में दिखा बॉलीवुड स्टार्स का 'ग्लेमरस लुक'

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-02 09:33 GMT
PHOTOS: फिल्मफेयर अवॉर्ड में दिखा बॉलीवुड स्टार्स का 'ग्लेमरस लुक'

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक बार फिर बॉलीवुड के सितारों का हूजूम फिल्मफेयर मैग्जीन के ग्लैमर एंड स्टायल अवॉर्ड फंक्शन में जुटा। सभी फिल्मी सितारों ने अपने बेहतरीन आउटफिट और ग्लैमरस अदाओं से शाम को और हसीन बना दिया। दीपिका से लेकर वेटरन एक्ट्रेस रेखा तक इस अवॉर्ड फंक्शन में शामिल हुईं। इस बार का बेस्ट स्टायलिश एक्ट्रेस का अवॉर्ड सोनम कपूर को मिला। वहीं स्टायलिश एक्टर का खिताब शाहिद कपूर के पास गया। इस स्टायल और ग्लैमर से भरी शाम में बॉलीवुड की कई खूबसूरत हस्तियों ने अपने फैशन का जलवा बिखेरा। 

फिल्मफेयर मैग्जीन के ग्लैमर एंड स्टायल अवॉर्ड में जहां एक्ट्रेसेस ने अपनी खूबसरती से शाम को रंगीन बना दिया, वहीं बॉलीवुड एक्टर भी कुछ कम नहीं रहे। बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर जब शाम को रेड कार्पेट पर आए, तो मीडिया के कैमरों की नजर इनसे हटी ही नहीं। इन सबके अलावा हाल ही में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने वालीं हरियाणवी गर्ल मानुषी छिल्लर भी इस अवॉर्ड फंक्शन में शामिल हुईं। मानुषी ने डिजाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक की मैटलिक ड्रेस पहनीं हुईं थीं, जिसमें वो बेहद ही "हॉट" नजर आ रहीं थीं। 

इस बार का टाइमलैस ग्लैमर एंड स्टायल आइकन का अवॉर्ड रेखा को मिला, वहीं बॉलीवुड के "शहंशाह" भी इस अवॉर्ड से नवाजे गए। मोस्ट स्टायलिश डिजाइनर का खिताब मनीष मल्होत्रा के नाम गया।

"टॉयलेट गर्ल" भूमि पेडनेकर को मिला "इमर्जिंग फेस ऑफ द फैशन" अवॉर्ड

 

बेस्ट स्टायलिश एक्ट्रेस (फीमेल) : सोनम कपूर

 

ट्रेंडसेटर ऑफ द ईयर : करीना कपूर

 

दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा और कृति सेनन

 

मिस वर्ल्ड-2017 : मानुषी छिल्लर

 

भाई-भाई : आयुष्मान और अपारशक्ति खुराना

 

हैंडसम हंक रितिक रोशन

 

सोनम और जैकलीन फर्नांडिज़

 

कैटरीना कैफ (ट्रेलब्लेज़र ऑफ द ईयर)

 

बेस्ट स्टायलिश एक्टर शाहिद कपूर, बेस्ट ड्रेस्ड (मेल) वरुण धवन और प्रतीक बब्बर

 

हॉट एंड बोल्ड ईशा गुप्ता

 

बॉलीवुड क्वीन रेखा

 

रेड हॉट दीपिका पादुकोण

 

Similar News