देखिए क्रिसमस पर बॉलीवुड सितारों की मस्ती, ट्विंकल-अक्षय ने डांस कर दी बधाइयां

देखिए क्रिसमस पर बॉलीवुड सितारों की मस्ती, ट्विंकल-अक्षय ने डांस कर दी बधाइयां

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-25 08:06 GMT
देखिए क्रिसमस पर बॉलीवुड सितारों की मस्ती, ट्विंकल-अक्षय ने डांस कर दी बधाइयां

डिजिटल डेस्क, मुंबई। क्रिसमस के मौके पर पूरा बॉलीवुड मस्ती के मूड में है। कई स्टार्स सोशल मीडिया अकाउंट से अलग-अलग तरह के मजेदार वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो ट्विंकल खन्ना ने भी अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें वे अक्षय कुमार के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में ट्विंकल खन्ना-अक्षय कुमार के साथ क्रिसमस ट्री के सामने डांस करती नजर आ रही हैं। ट्विंकल ने ये वीडियो शेयर करते हुए सभी को क्रिसमस की बधाईयां दी है। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। महज सात घंटों में इसे 226 लोग शेयर कर चुके थे। 

एक तरफ जहां अक्षय एंड फैमिली ने इस तरह क्रिसमस मनाया। वहीं शिल्पा शेट्टी ने भी शो सुपर डांसर के कंटेस्टेंट्स के लिए एक छोटी से क्रिसमस पार्टी रखी थी। जिसमें उन्होंने सितारों के साथ जमकर मस्ती की।

शिल्पा शेट्टी ने बच्चों के साथ गेम्स भी खेले।

टाइगर जिंदा है कि जबरदस्त ओपनिंग के बाद टाइगर और जोया ने भी अपने फैंस के लिए क्रिसमस पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें दोनों काफी फनी नजर आ रहे है। इस शुक्रवार ही दोनों की फिल्म रिलीज हुई है।

Similar News