बॉक्स ऑफिस पर ‘सिंबा’ की धूम, रणवीर सिंह ने अपनी ही फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा

बॉक्स ऑफिस पर ‘सिंबा’ की धूम, रणवीर सिंह ने अपनी ही फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा

Bhaskar Hindi
Update: 2018-12-29 13:48 GMT
बॉक्स ऑफिस पर ‘सिंबा’ की धूम, रणवीर सिंह ने अपनी ही फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा

डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक फिल्मों का आना जाना लगा ही रहता है। जिनमें से कई हिट होती हैं, तो कई फ्लॉप भी हो जाती हैं। जी हां आज हम भी एक ऐसी ही फिल्म की बात कर रहे हैं जिसने रिलीज होते ही 20.72 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। हम बात कर रहे हैं रणवीर सिंह स्टारर फिल्म सिंबा की, जिसने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है। इस फिल्म के जरिए एक्टर रणवीर सिंह ने अपनी ही कई फिल्मों का फर्स्ट डे कलेक्शन रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आपको बता दें कि गुंडे और बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए रणवीर की यह फिल्म पहला नंबर पाने में कामयाब रही है।

इस शुक्रवार रणवीर सिंह की फिल्म "सिंबा" धमाल मचाने के लिए रिलीज हुई है। रणवीर सिंह और सारा अली खान की इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म समीक्षक रमेश बाला के मुताबिक रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी "सिंबा" ने अपने रिलीज के पहले दिन कमाई के मामले में धमाल मचा रही है।

इस कमाई के चलते "सिम्बा" ने शाहरुख खान की फिल्म "जीरो" का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शाहरुख की फिल्म जीरो ने रिलीज के पहले दिन महज 20. 50 करोड़ का बिजनेस किया था। जिसके बाद अब तक रिलीज के 7 दिन बाद भी ये फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। फिल्म की रिलीज के बाद भी रणवीर सिंह फिल्म का जोरो शोरो से प्रमोशन कर रहे हैं। रणवीर शुक्रवार को मुंबई के कई सिनेमाघरों में गए थे जहां उन्होंने दर्शकों से मुलाकात की। रणवीर ने सभी को इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया भी कहा। खबरों की मानें तो 80 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म दुनियाभर के 4000 सिनेमाघरों में रिलीज की गई है। देखना होगा अब दूसरे दिन फिल्म के आंकड़े क्या आते हैं।


डायरेक्टर रोहीत शेट्टी इस तरह की फिल्में बनाने के एक्सपर्ट माने जाते हैं। गोलमार और सिंघम जैसी हिट फिल्में बनाने वाले रोहीत मसाला फिल्में बनाने के एक्सपर्ट हैं और वह ये बात अच्छी तरह से जानते हैं कि इस तरह की फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर कैसे उतारा जाए। देखा जाए तो फिल्म की काहानी कोई खास नहीं हैं लेकिन रोहीत इसे अपनी सुपरहिट सीरीज सिंघम से जोड़ पाने में कामयाब रहे हैं। 
 
क्या है फिल्म की स्टार कास्ट?

फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा सारा अली खान हैं जो कि सिंबा के लव इंट्रेस्ट का रोल प्ले कर रही हैं। इसके अलावा सोनू सूद हैं जो कि लीड विलेन का रोल प्ले कर रहे हैं। सारा अली खान की यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले वह अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म केदारनाथ में सुशांत सिंह के साथ काम कर चुकी हैं।

 

Similar News