मियामी बीच पर उत्तेजक रूप में नजर आईं सिंडी क्रॉफोर्ड

मियामी बीच पर उत्तेजक रूप में नजर आईं सिंडी क्रॉफोर्ड

IANS News
Update: 2020-01-05 05:01 GMT
मियामी बीच पर उत्तेजक रूप में नजर आईं सिंडी क्रॉफोर्ड
हाईलाइट
  • मियामी बीच पर उत्तेजक रूप में नजर आईं सिंडी क्रॉफोर्ड

मियामी, 5 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी सुपरमॉडल सिंडी क्रॉफोर्ड (53) मियामी बीच पर हरे रंग की बिकिनी और बहुरंगी काफ्तान में उत्तेजक रूप में नजर आईं।

बीच पर सिंडी अपना छरहरा शरीर दिखातीं नजर आईं। उन्होंने पनामा हैट, पाम ट्री प्रिंट वाले क्लच और चश्मे के साथ लुक दिया।

डेलीमेल डॉट को डॉट यूके के मुताबिक, सिंडी के साथ उनके पति रैंडे गरबर भी बीच पर मौजूद थे, जो शर्टलेस होकर बीच पर आराम फरमाते दिखाई दिए।

शादी की 21वीं सालगिरह मनाने के आठ महीने बाद दोनों बेहद खुश दिखाई दिए।

दोनों ने मई 1998 में शादी की थी और दंपति के दो बच्चे- प्रेस्ली (20) और काया (18) हैं।

Tags:    

Similar News