CORONAVIRUS: लॉकडाउन में घर पर नहीं होंगे बोर, आजमाएं सुनिल ग्रोवर की ये खास तरकीब, देखें वीडियो

CORONAVIRUS: लॉकडाउन में घर पर नहीं होंगे बोर, आजमाएं सुनिल ग्रोवर की ये खास तरकीब, देखें वीडियो

Bhaskar Hindi
Update: 2020-03-25 11:18 GMT
CORONAVIRUS: लॉकडाउन में घर पर नहीं होंगे बोर, आजमाएं सुनिल ग्रोवर की ये खास तरकीब, देखें वीडियो

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण पर रोक लगाने के लिए भारत सरकार ने 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया है। अब ऐसे में सबसे बड़ी समस्या ये है कि आखिर 21 दिनों तक घर में करें क्या? हालांकि टीवी और बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे घर का कामकाज करते नजर आ रहे हैं, लेकिन टीवी स्टार सुनिल ग्रोवर की ये तरकीब आपकी बोरियत को कम कर देगा। दरअसल, सुनिल ग्रोवर ने एक वीडियो शेयर करते हुए लॉकडाउन में बोरियत से बचने का उपाय बताया है। उनके इस कमाल के वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। 

कॉमेडी के बादशाह सुनील ग्रोवर बड़े ही खास अंदाज में अपने फैंस के लिए घर पर टाइम पास करने का उपाय लेकर आए हैं। दरअसल लॉकडाउन के बावजूद कुछ लोग घरों से बाहर निकलने से बाज नहीं आ रहे हैं। लोगों के इस लापरवाह रवैये से कई स्टार्स ने अपनी नाराजगी जाहिर की है, लेकिन सुनील ग्रोवर ने उन लोगों पर मजाकिया अंदाज में कमेंट किया है। 

ऐसे करें बोरियत को दूर
सुनील ग्रोवर ने एक वीडियो शेयर करते हुए बोरियत को कम करने का उपाय बताया है, जिसमें उनके हाथ में दो कटोरी नजर आ रही हैं। इनमें से एक में चावल हैं तो एक में दाल। सुनील ग्रोवर ने दोनों को मिक्स कर दिया और फिर दोनों को अलग-अलग करने लगे। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि वो सुबह से तीन बार इसे सॉल्व कर चुके हैं ये एक मजेदार गेम है। घर पर रहिए और सुरक्षित रहिए।

VIDEO ALBUM RELEASE: गाने में सिडनाज के बीच दिखी जबरदस्त केमेस्ट्री, फैंस का मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स

फैंस के सावल पर सुनिल के मजेदार कमेंट
कॉमेडी किंग के इस वीडियो पर फैंस के भी मजेदार रिएक्शन सामने आए हैं। फैंस सुनील के इस गेम के अलावा उनसे पूछ रहे हैं कि वो कैसे घर में वक्त बिता रहे हैं। एक फैन ने पूछा कि क्या वो घर में खाना बनाने के लिए चावल और दाल को अलग कर रहे हैं। इसके जवाब में सुनील मे कहा कि घर पर तो आलू गोभी बनी है, ये तो गेम है।

CORONA VIRUS: आइसोलेशन में हिना और करिश्मा बनी गृहणी, देखें वीडियो

बता दें, लॉकडाउन के बावजूद लोगों के लापरवाह रवैये से कई बॉलीवुड स्टार्स ने भी नाराजगी जाहिर की है। अक्षय कुमार ने जहां वीडियो शेयर कर नाराजगी जताई है तो वहीं सोनू सूद ट्वीट कर लापरवाह लोगों को लताड़ा है।

Tags:    

Similar News