इस साल 10 नवंबर को हो सकती है दीपिका-रणवीर की शादी, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

इस साल 10 नवंबर को हो सकती है दीपिका-रणवीर की शादी, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Bhaskar Hindi
Update: 2018-06-21 04:56 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के गलियारों से आती खबरों पर यकीन करें तो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस साल नवंबर में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। कुछ नजदीकी सूत्रों के मुताबिक दोनों स्टार्स ने इसी साल शादी करने का फैसला किया है और सब कुछ प्लानिंग के हिसाब से रहा तो ये दोनों 10 नवंबर को शादी कर सकते हैं।

 


मालदीव्स में दोनों की सगाई की उड़ी थीं खबरें
रणवीर और दीपिका पिछले 5 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की मुलाकात संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के सेट पर हुई थी और दोनों तभी से साथ हैं। इस साल जनवरी में दीपिका के जन्मदिन पर रणवीर उनके साथ वेकेशन पर मालदीव्स भी गए थे। तब ये खबरें भी उड़ी थीं कि दोनों ने सगाई कर ली है।

 



इस वजह से तय की गई 10 नवंबर की तारीख
खबरों के मुताबिक रणवीर और दीपिका अपनी शादी की तैयारियों को लेकर बेहद सीरियस हैं। दोनों ने शादी की तारीख तय करने के लिए भी लंबा वक्त इसलिए लिया ताकि उनकी शादी पर सब कुछ परफेक्ट रहे। शादी के लिए 10 नवंबर की तारीख दोनों को पसंद आई और दोनों के परिवार वालो ने भी इस तारीख पर राजमंदी दे दी है।

 



इटली में हो सकती है दीपिका-रणवीर की शादी
दीपिका और रणबीर भी अनुष्का और विराट की तरह डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान कर रहे हैं। खबरों की मानें तो दोनों की शादी इटली में होगी और रिसेप्शन बेंगलुरु में हो सकता है। उम्मीद ये भी है कि दोनों इटली में शादी करने के बाद बेंगलुरु में भी दोबारा शादी करें। इस मेगा इवेंट के लिए दोनों के परिवार वालों को उदयपुर भी बेहद पसंद था, लेकिन कुछ कारणों से ऐसा हो नहीं सका।

 



दोनों की फैमिली में शादी की तैयारियां जोरों पर
दोनों परिवारों की तरफ से शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। दोनों के परिवार की महिलाओं ने उनकी शादी के लिए शॉपिंग शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, रणवीर इस शादी के लिए बेहद एक्साइटेड हैं क्योंकि इस वक्त उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों ही जगह सब कुछ बहुत बढ़िया चल रहा है। हाल ही में दीपिका अपनी मां के साथ शॉपिंग करती नजर आई थी, जिसके बाद दोनों की शादी को लेकर खबरें तेज हो गई थीं।  

Similar News