तो क्या जोकोविच को डेट कर रही हैं 'बाजीराव की मस्तानी'?

तो क्या जोकोविच को डेट कर रही हैं 'बाजीराव की मस्तानी'?

Bhaskar Hindi
Update: 2017-07-10 11:06 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने अफेयर को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार दीपिका का नाम सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के साथ जुड़ रहा है। यह खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि जोकोविच की एक्स-गर्लफ्रेंड नताशा बेलवेलेक ने किया है।

विदेशी मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, जोकोविच की एक्स-गर्लफ्रेंड ने कहा कि दीपिका के साथ डेट कर जोकोविच काफी खुश होंगे। आपको बता दें कि 2016 में दीपिका और नोवाक को एक साथ देखा गया था, दोनों ने लॉस-एंजिलिस के 'द नाइस गाय' में एक साथ डिनर किया था। इसके बाद दोनों को एक ही गाड़ी में देखा गया था।

गौरतलब है कि पिछले काफी समय से नोवाक जोकोविच और उनकी पत्नी एलेना जोकोविच के बीच संबंध काफी अच्छे नहीं चल रहे हैं। इसके अलावा जोकोविच का नाम कई अन्य महिलाओं के साथ भी जुड़ चुका है। इनमें यूक्रेन की वकील विक्टोरिया, लेडी डीजे ली नाम भी शामिल है। आपको बता दें कि वर्तमान में कथित तौर पर दीपिका पादुकोण बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के साथ रिलेशनशिप में हैं। वहीं जोकोविच की शादी एलेना के साथ 2014 में हुई थी।

Similar News