इस अंदाज में रैंप पर उतरे रणबीर-दीपिका, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा फैशन शो

इस अंदाज में रैंप पर उतरे रणबीर-दीपिका, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा फैशन शो

Bhaskar Hindi
Update: 2018-04-20 10:43 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी एक बार फिर जमकर सुर्खियां बटोर रही है। भले ही दोनों का ब्रेकअप हो चुका है लेकिन आज भी फैंस उनकी जोड़ी के दीवाने हैं। हाल ही में रणबीर और दीपिका एक दूसरे का हाथ थामे नजर आए। दोनों ने मिजवा फैशन शो 2018 में रैंप वॉक कर सबका दिल जीत लिया। 
 


मिजवान 2018 में की शिरकत

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण महिला सशक्तिकरण के सपोर्ट में हुए वार्षिक कार्यक्रम "Mijwan 2018" में पहुंचें। इस कार्यक्रम में दोनों बॉलीवुड स्टार्स ने एक साथ रैम्प वॉक किया। इस दौरान रणबीर और दीपिका ने मशहूर ड्रेस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए गए कपड़ों को पहना था। रणबीर ब्लैक एंड व्हाइट शेरवानी लुक के कुर्ता पैजामा में दिखें तो वहीं दीपिका ने सिल्वर कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। जब ये जोड़ी रैंप पर उतरी तो हर किसी ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका वेलकम किया।

सोशल मीडिया पर खूब बटोर रहे सुर्खियां
दोनों मनीष मल्होत्रा के फैशन शो मिजवान के शो स्टॉपर थे। स्टेज पर दोनों एक दूसरे का हाथ थाम रैंप वॉक किया। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है  जिसमें रणबीर कपूर और दीपिका मनीष मल्होत्रा को लेकर आपस में लड़ते झगड़ते नजर आ रहे हैं।
 


रणबीर ने अपनी मां की कही बातें भी शेयर की  

महिला सशक्तिकरण पर हुए इस इवेंट पर रणबीर ने कहा मेरी मां हमेशा कहती हैं कि वही पुरुष अच्छा होता है जो महिलाओं की हमेशा इज्जत करता है। एक पुरुष तभी अच्छा होता है जब वो अपनी पत्नी, बेटी, बहन, मां को वो जगह दे जो वह होना चाहती हैं। रणबीर ने कहा मैं वैसा ही पुरुष बनने की कोशिश कर रहा हूं। 

Similar News