दिलीप कुमार अब खतरे से बाहर, डिहाइड्रेशन के चलते हुए भर्ती, दो दिन बाद मिलेगी अस्पताल से छुट्टी

दिलीप कुमार अब खतरे से बाहर, डिहाइड्रेशन के चलते हुए भर्ती, दो दिन बाद मिलेगी अस्पताल से छुट्टी

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-03 03:09 GMT
दिलीप कुमार अब खतरे से बाहर, डिहाइड्रेशन के चलते हुए भर्ती, दो दिन बाद मिलेगी अस्पताल से छुट्टी

डिजिटल डेस्क,मुंबई। मशहूर एक्टर दिलीप कुमार की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बुधवार देर रात मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चेकअप के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अस्पताल प्रबंधन ने उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई है, उन्हें डिहाइड्रेशन के चलते भर्ती किया गया था। अस्पताल प्रबंधन की मानें तो उन्हें दो दिन बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

डिहाइड्रेशन के चलते हुए भर्ती

उनके पारिवारिक दोस्त ने बताया कि 94 वर्षीय दिलीप साहब को डिहाइड्रेशन के चलते तबीयत बिगड़ गई थी। साथ ही यूरीन इन्फेक्शन भी हो गया था। जिसके बाद उन्हें अस्पाताल में भर्ती कराया गया था। उनकी तबियत ठीक थी इसलिए उन्हें आईसीयू के बजाए अस्पताल के सामान्य कमरे में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल में दो दिन रहना होगा 

रिश्तेदार और दोस्तों ने बताया कि दिलीप साहब अब ठीक हैं और चिंता की कोई बात नहीं है। दिलीप साहब डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उन्हें दो दिन और अस्पताल में रहना पड़ सकता है। 

पहले भी हो चुके हैं भर्ती

गौरतलब है कि दिलीप कुमार को पिछले साल दिसंबर में भी तबियत बिगड़ने के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ट्विटर पर ट्रेंडिंग में #DilipKumar 

बुधवार को दिलीप कुमार की तबियत खराब होने की खबर मीडिया में फैलते ही उनकी दुआंओं का दौर चल पड़ा। ट्विटर पर फैंस ने ट्वीट कर उनक जल्द ठीक होने की दुआ मांगी। खबर वायरल होते ही ट्विटर पर #DilipKumar ट्रेंडिंग में हैं।

 

Similar News