दिव्यांका त्रिपाठी हुई कार्डिफ फिल्म फेस्टिवल में शामिल, पति विवेक दहिया ने की कार्यक्रम की मेजबानी

दिव्यांका त्रिपाठी हुई कार्डिफ फिल्म फेस्टिवल में शामिल, पति विवेक दहिया ने की कार्यक्रम की मेजबानी

Bhaskar Hindi
Update: 2019-10-30 03:04 GMT

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। टीवी धारावाहिक ये है मोहब्बतें में ईशी मां के रूप में प्रशंसकों के बीच लोकप्रिय अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने यहां कार्डिफ फिल्म फेस्टिवल में अपने पति और अभिनेता विवेक दहिया के साथ शिरकत की। इस दौरान जहां दिव्यांका निर्णायक मंडल में थीं, वहीं विवेक ने इस कार्यक्रम की मेजबानी की। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर महोत्सव की झलकियां साझा की।

एक तस्वीर में निर्णायक मंडल में दिख रही दिव्यांका ने इसके कैप्शन में लिखा, फिल्मों में महिलाएं-- अलग-अलग कार्यशैली का प्रतिनिधित्व करते हुए चर्चा करती हुईं दुनिया के विभिन्न हिस्सों की महिलाएं।

--आईएएनएस

Tags:    

Similar News