एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा, ​ऑस्कर की लाइब्रेरी का हिस्सा बनेगी फिल्म की स्क्रिप्ट

एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा, ​ऑस्कर की लाइब्रेरी का हिस्सा बनेगी फिल्म की स्क्रिप्ट

Bhaskar Hindi
Update: 2019-02-08 03:32 GMT
एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा, ​ऑस्कर की लाइब्रेरी का हिस्सा बनेगी फिल्म की स्क्रिप्ट

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। सोनम कपूर और राजकुमार स्टारर ​फिल्म "एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा" को काफी सराहना मिल रही है। इस​ फिल्म को दर्शकों के साथ साथ क्रिटिक्स द्वारा भी बहुत सराहा गया है। इस फिल्म को शैली चोपड़ा द्वारा निर्देशित किया गया है। यह शैली की पहली फिल्म थी। इस फिल्म में पहली बार रियल लाइफ फॉदर-डॉटर, अनिल और सोनम कपूर ने स्क्रीन पर साथ काम किया। खास बात यह है कि फिल्म के बेहतरीन स्क्रीनप्ले के लिए इसे एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस की लाइब्रेरी का हिस्सा बनाया जाएगा।

आपको बता दें कि यह फिल्म एक ऐसी विषय पर थी,​ जिसे आज तक​ किसी ने नहीं देखा। यह एक अनोखी, रोमांटिक फिल्म थी, जो समलैंगिगता पर आधारित थी। इस फिल्म में सोनम ने एक ऐसी लड़की की भूमिका​ निभाई है, जो लेस्बियन है। वह एक रूढ़िवादी ​परिवार से है और उसे अपनी पहचान को बताने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ता है। इस फिल्म में जूही चावला और अनिल कपूर का भी अहम रोल है और यह बॉक्स आफिस पर भी अच्छा कलेक्शन कर रही है। कुछ समय पहले ही सुप्रीम कोर्ट द्वारा आर्टिकल 377 अर्थात समलैंगिग रिश्तों को मान्यता दी गई है। 

अनिल और राजकुमार राव की यह दूसरी फिल्म थी, जिसमें उन्होंने साथ काम किया। इसके पहले दोनों फन्ने खां में साथ नजर आ चुके हैं। इस फिल्म ने बॉक्स आफिस पर खासा प्रदर्शन नहीं किया। लेकिन राजकुमार की बेहतरीन अदाकारी की चर्चा हुई। एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में अपनी बेटी के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करने कारण अनिल बहुत खुश थे। इसके चलते उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने अनुभव को भी साझा किया था। अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि "मैं आज बहुत ज्यादा प्राउड महसूस कर रहा हूं. ये मेरे लिए गर्व की बात है कि मुझे तुम्हारे साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला बेटा"।
 

Similar News