कहानी घर-घर की धारावाहिक के 20 साल पूरे, एकता कपूर ने याद किया

कहानी घर-घर की धारावाहिक के 20 साल पूरे, एकता कपूर ने याद किया

IANS News
Update: 2020-10-16 13:00 GMT
कहानी घर-घर की धारावाहिक के 20 साल पूरे, एकता कपूर ने याद किया
हाईलाइट
  • कहानी घर-घर की धारावाहिक के 20 साल पूरे
  • एकता कपूर ने याद किया

मुंबई, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। टेलीविजन पर प्रसिद्ध धारावाहिक कहानी घर घर की के शुरू हुए 20 साल पूरे हो गए हैं। प्रसिद्ध धारावाहिक को याद करते हुए निर्माता एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया।

निर्माता एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर टाइटल ट्रैक का एक वीडियो साझा किया।

उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, 20..कहानी घर घर की 20 साल।

निर्माता के पोस्ट पर धारावाहिक के प्रसंशकों ने अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कीं।

एक यूजर ने लिखा, इस धारावाहिक को देखते हुए मैं बड़ा हुआ हूं।

एक अन्य ने लिखा, इस धारावाहिक से कई यादें जुड़ी हुई हैं।

कहानी घर घर की 1660 एपिसोड के प्रसारण के साथ लगभग आठ वर्षो तक टीवी पर सफलतापूर्वक चला है। यह शो श्रीलंका में इतना लोकप्रिय हो गया कि इसे सिंहल भाषा में भी डब कर टेलीविजन पर प्रसारित किया गया।

एवाईवी/जेएनएस

Tags:    

Similar News