इस बूढ़े का डांस देखकर सारी दुनिया हो गई हैरान

इस बूढ़े का डांस देखकर सारी दुनिया हो गई हैरान

Bhaskar Hindi
Update: 2018-02-13 13:02 GMT

कहते हैं कला और कलाकार किसी मंच के मोहताज नहीं होते। अगर आप अपने फन से मोहब्बत करते हैं तो गली और चौराहों पर भी अपनी परफॉर्मेंस से भीड़ खींच लेंगे। ऐसा ही एक दिलचस्प वाकया अमेरिका में देखने को मिला जब एक बेघर और बूढ़ा शख्स ट्रैफिक सिग्नल पर डांस करते मिला।

                                                                                               

                                                                

 

दरअसल मशहूर अमेरिकी गायक क्रिस ब्राउन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में क्रिस ब्राउन अपनी कार से कहीं जा रहे हैं और तभी सिग्नल पर कार के रूकते ही एक बूढ़ा शख़्स उनकी तरफ आता है। क्रिस ब्राउन उसे कुछ पैसे देते हैं और साथ ही उससे कुछ कहते है कि "क्या हम कुछ देख सकते हैं?" इसके बाद बूढ़ा शख्स कार में बजते संगीत को सुनता है और फौरन ही डांस करने लगता है।

 

                                                                                 

 

क्रिस ब्राउन ने जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया इस पर उनके फॉलोअर्स के कमेंट्स आने लगे और कुछ ही घंटो में इसे लाखों लोगों ने देख लिया। हर कोई उस बूढ़े की डांस स्टेप्स देखकर हैरान है और उसके लिए दुआएं लुटा रहे हैं। कुछ लोगों ने तो क्रिस ब्राउन को ये सुझाव तक दे दिया कि वो इस बूढ़े को अपने अगले वीडियो में काम दिला दें।


कमेंट्स में कही गई बातों पर यकीन करें तो ये बूढ़ा इसी तरह परफॉर्म कर अपना पेट पालता हैं और लास वेगास की सड़कों पर अक्सर मिल जाता है।    

Similar News