फैशन डिजाइनर रोहित बल दिल्ली में 4 लोगों के साथ गिरफ्तार

फैशन डिजाइनर रोहित बल दिल्ली में 4 लोगों के साथ गिरफ्तार

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-22 16:55 GMT
फैशन डिजाइनर रोहित बल दिल्ली में 4 लोगों के साथ गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने फैशन डिजाइनर रोहित बल समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रोहित को पड़ोसी से झगड़ा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। फैशन डिजाइनर के स्पोक्सपर्सन ने कहा है कि सिर्फ कार पार्क करने को लेकर झगड़ा था, जो अब खत्म हो चुका है। बता दें कि रोहित का घर साउथ दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी में है।

DCP (साउथ) ईश्वर सिंह ने बताया कि गुरुवार देर रात रोहित बल और उनके दोस्त ललित कुमार, रमेश, प्रमोद जबरन अपने पड़ोसी इकबाल सिंह के घर में घुस आए। सभी लोग शराब के नशे में धुत थे। घर में आकर वे हंगामा करने लगे। विरोध करने पर सभी ने इकबाल सिंह को धमकी भी दी। इकबाल सिंह की शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शुक्रवार को गिरफ्तारी के बाद उन्हें जमानत मिल गई।

गौरतलब है कि रोहित बल देश के मशहूर फैशन डिजाइनर्स में शामिल हैं। रोहित कौन बनेगा करोड़पति के लिए अमिताभ बच्चन और कई बॉलीवुड सेलेब्स के लिए ड्रेस डिजाइन कर चुके हैं। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद, कोलकाता और चेन्नई में उनके स्टोर हैं।

Similar News