आमिर खान के लिए फिर से फातिमा ने दी कुर्बानी, ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में दिखेंगी ऐसी

आमिर खान के लिए फिर से फातिमा ने दी कुर्बानी, ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में दिखेंगी ऐसी

Bhaskar Hindi
Update: 2018-02-20 09:28 GMT
आमिर खान के लिए फिर से फातिमा ने दी कुर्बानी, ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में दिखेंगी ऐसी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने हाल ही में अपनी दाईं आई ब्रो में एक कट लगवाया है। यह सब उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म "ठग्स ऑफ हिंदोस्तान" के लिए किया है। आपको बता दें कि उन्होंने साल 2016 में फिल्म आमिर खान स्टारर फिल्म "दंगल" से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए भी रोल की डिमांड पर उन्होंने अपने बाल छोटे करवाए थे। 

फातिमा अपनी ने अगली फिल्म "ठग्स ऑफ हिंदोस्तान" से जुड़ी कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनके साथ बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और अभिनेत्री कैटरीना कैफ हैं। 

फातिमा सना शेख इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा मेहनत कर रही है और इस फिल्म में उनका लुक काफी अलग नजर आ रहा है। फातिमा ने इस फिल्म के लिए कुछ ऐसा किया है जो आज तक किसी भी फिल्म स्टार ने नहीं किया होगा।

बता दें कि इस फिल्म के लिए आमिर ने भी अपनी नाक छिदवाई है। फिल्म की शूटिंग कई देशों में हुई है, जिसमें थाईलैंड और मोरक्को जैसे देश शामिल हैं। फिल्म "ठग्स ऑफ हिंदोस्तान" में महानायक अमिताभ बच्चन, अभिनेता जैकी श्रॉफ और शशांक अरोड़ा भी नजर आएंगे। फिल्म "ठग्स ऑफ हिंदोस्तान" साल 1839 में आई एक नॉवेल "फिलिप मीडोज" पर आधारित हैं। ये फिल्म "गैंग्स ऑफ ठग्स" की जिंदगी और क्रियाकलापों के बारे में हैं। ये वो लोग हैं जो 19वीं सदी के शुरुआत में ब्रिटिश साम्राज्य की गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहे थे। यह फिल्म 8 नवंबर 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Similar News