कोविड-19 के बाद न्यूजीलैंड में फिर से रिलीज होगी गोलमाल अगेन

कोविड-19 के बाद न्यूजीलैंड में फिर से रिलीज होगी गोलमाल अगेन

IANS News
Update: 2020-06-24 09:00 GMT
कोविड-19 के बाद न्यूजीलैंड में फिर से रिलीज होगी गोलमाल अगेन

मुंबई, 24 जून (आईएएनएस)। कॉमेडी फिल्म गोलमाल अगेन न्यूजीलैंड में फिर से रिलीज होने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म होगी। यह देश घातक कोविड-19 वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के बाद सामान्य स्थिति की ओर लौट रहा है।

फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी ने बुधवार सुबह अपने इंस्टाग्राम पर यह खबर साझा की।

शेट्टी ने लिखा, न्यूजीलैंड ने सिनेमाघरों में गोलमाल अगेन को फिर से जारी करने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड में री-रिलीज होने वाली वह पहली हिंदी फिल्म बन गई है। न्यूजीलैंड अब कोविड मुक्त हो चुका है और 25 जून को गोलमाल अगेन रिलीज करने के साथ अपने सिनेमाघरों को खोलने जा रहा है। सही कहा गया है - शॉस्ट मस्ट गो ऑन..

फिल्म निर्माता ने फिल्म की री-रिलीज को लेकर एक पोस्टर भी साझा किया।

शेट्टी ने 14 जुलाई, 2006 को अजय देवगन, अरशद वारसी, शरमन जोशी, तुषार कपूर और परेश रावल द्वारा अभिनीत गोलमाल: फन अनलिमिटेड रिलीज की थी। यह फिल्म दोस्तों के एक समूह के जीवन के आसपास घूमती है और कॉमेडी से भरपूर है।

गोलमाल रिटर्न्‍स, गोलमाल 3 और गोलमाल अगेन (2017) के साथ गोलमाल की फ्रेंचाइजी आगे बढ़ी। करीना कपूर खान, अमृता अरोड़ा, कुणाल केमू, श्रेयस तलपड़े, तब्बू और परिणीति चोपड़ा भी इस फ्रेंचाइजी से जुड़ चुके हैं।

गोलमाल अगेन में अजय, परिणीति, अरशद, तुषार, श्रेयस, कुणाल और तब्बू मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Tags:    

Similar News