सिंगर मेल बी के फैंस के लिए खुशखबरी, लौट आई उनकी आंखों की रोशनी

सिंगर मेल बी के फैंस के लिए खुशखबरी, लौट आई उनकी आंखों की रोशनी

Bhaskar Hindi
Update: 2019-05-23 02:10 GMT

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। सिंगर मेल बी के दाई आंख की रोशनी अस्थाई रुप से चली गई थी। अब खबर है कि उनके आंखों की रोशनी वापस आ गई है। बेशक उनके फैंस को यह जानकर बहुत खुशी होगी। अब मेल बी अपनी दोनों आंखों से देख सकती हैं। मेल ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी और एक इमोशनल पोस्ट लिख कर अपने चाहने वालों का शुक्रिया कहा।

बता दें आंखों में तकलीफ के चलते सिंगर मेलेन जैनी ब्राउन उर्फ मेल बी अस्पताल पहुंची थी। बॉच्ड लेजर सर्जरी करने के बाद उन्हें उनकी दाई आंख से दिखना बंद हो गया था, लेकिन अब उनके आँखों की रोशनी ठीक हो  गई है और वे पहले की तरह फिर से इस रंगीन दुनिया को अपनी दोनों आंखों से देख पा रही हैं। 

गौरतलब है कि सर्जरी के बाद मेल बी को आंखों में जोर का दर्द उठा था। इस दौरान वह अपने सहकर्मी के साथ, दर्द से कहराते हुए अस्पताल पहुंची थी। डॉक्टर्स ने इलाज के बाद बताया कि उनकी दाई आंख की रोशनी चली गई है। उन्हें प्रॉपर ट्रीटमेंट की जरुरत है। तभी उनकी आंखों में सुधार आ सकता है और उनकी दोनों आंखों की रोशनी वापस आएगी। 

रिपोर्ट के मुताबिक मेल बी लंदन के मरफिल्ड आई हॉस्पिटल में आंखों में पट्टा पहनकर पहुंंची थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि "मैं कुछ भी नहीं देख सकती हूं- मैं पूरी तरह से अंधी हो गई हूं।"" बता दें कि 43 वर्षीय मेल बी, स्केरी स्पाइस के नाम से भी मशहूर है। 

Tags:    

Similar News