Gully Boy फिल्म ट्रेलर रिलीज, डायलॉग जीत लेंगे आपका दिल

Gully Boy फिल्म ट्रेलर रिलीज, डायलॉग जीत लेंगे आपका दिल

Bhaskar Hindi
Update: 2019-01-11 04:02 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। फिल्म Gully Boy का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म मे रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के ट्रेलर में एक टैग लाइन सुनाई देती है..."अपना टाइम आएगा"... ये लाइन दोनों कलाकारों पर भी खूब जम रही है। क्योंकि ये दोनों ही फिल्म बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में से एक है जो एक के बाद एक फिल्मों में नजर आ रहे हैं और सभी फिल्में को हिट बना रहे हैं। सिंबा और राजी के कमाल के बाद दोनों एक साथ फिल्म गली बॉय में नजर आयेंगे।

 

जोया अख्तर के निर्देशन में बनी ये फिल्म मुंबई के स्ट्रीट ( गल्ली) रैपर की कहानी है। फिल्म को जोया के भाई फरहान और रितेश सिधवानी की कंपनी प्रोड्यूस कर रही है। फिल्म में कल्कि  कोएच्लिन और विजय राज का भी अहम रोल है। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी बड़ा रोल निभाया है। फिल्म में रणवीर सिंह ने नावेद शेख और आलिया ने सकीना का रोल निभाया है। ये म्यूजिकल रैप फिल्म मुंबई के अंडरग्राउड रैपर डिवाइन और नयेजी (नावेद शेख) की असली कहानी है। फिल्म में ट्रेलर से पता चलता है कि फिल्म में डायलॉग के बराबर रैप्स हैं। साथ ही बातें भी मुंबई के धारावी और स्लमस एरिया में बोली जाने वाली हैं।

 

ये रणवीर की अब तक की फिल्मों से हट कर है। अब तक ऐतिहासिक और मसाला फिल्में करने वाले रणवीर सिंह के लिए इस फिल्म में रैप के साथ एक ऐसे लड़के को साबित करने की चुनौती रही जिसे दुनिया बेकार समझती थी। आलिया भट्ट, ट्रेलर के जरिए ये फिर साबित कर बैठीं की वो अब कितनी परिपक्व कलाकार बन चुकी हैं। गली बॉय का प्रीमियर फरवरी में बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में होना है और उसके बाद 14 फरवरी (वेलंटाइन डे) को फिल्म रिलीज होगी।

 

रणबीर को हुई थी Gully Boy ऑफर...

जोया अख्तर की फिल्म में काम करने का मौका रणबीर कपूर के पास भी था, लेकिन उन्होंने फिल्म का हिस्सा बनने से मना कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रणबीर कपूर ने गली बॉय में काम करने की इच्छा जताई थी। ये ढाई साल पहले की बात है, जब जोया मूवी की कास्ट को फाइनल कर रही थीं।

 

गली बॉय के लीड रोल के लिए रणवीर सिंह डायरेक्टर की पहली पसंद थे। इसलिए जोया उनकी कास्टिंग से कोई समझौता नहीं करना चाहती थीं। फिल्म में रणबीर कपूर को रणवीर सिंह के साथ रोल ऑफर हुआ था। जोया रणवीर को रणबीर से रिप्लेस नहीं करना चाहती थीं। उस समय रणबीर और जोया के बीच मनमुटाव भी था। लीड रोल ना मिलने की वजह से रणबीर ने फिल्म से अपने हाथ पीछे खींच लिए थे।


बता दें। रणबीर कपूर को जोया ने दिल धड़कने दो में रणवीर सिंह वाला रोल ऑफर किया था, जिसे एक्टर ने करने से मना कर दिया था। जोया ने रणबीर को जिंदगी ना मिलेगी दोबारा में भी रोल ऑफर किया था, लेकिन बात नहीं बन पाई।

Similar News