AFFAIR: ऑनस्क्रीन मां को डेट कर रहे हैं हर्षद अरोड़ा, शादी को लेकर कही ये बात

AFFAIR: ऑनस्क्रीन मां को डेट कर रहे हैं हर्षद अरोड़ा, शादी को लेकर कही ये बात

Bhaskar Hindi
Update: 2020-03-13 10:03 GMT
AFFAIR: ऑनस्क्रीन मां को डेट कर रहे हैं हर्षद अरोड़ा, शादी को लेकर कही ये बात

डिजिटल डेस्क, मुंबई। हर्षद अरोड़ा टीवी के मोस्ट पॉपुलर एक्टर में शुमार हैं। उन्होंने सीरियल "बेइंतहा" से अपने करियर की शुरुआत की थी और इस शो में उन्होंने सफलता की नई ऊंचाईयों को छुआ था। घर-घर में वो जैन के किरदार में काफी हिट हुए थे। इसके बाद उन्होंने "देहलीज" और "मायावी मलिंग" जैसे सीरियल में काम किया और काफी फेमस हुए। अब वो सीरियल "तेरा क्या होगा आलिया" में काम कर रहे हैं। इस शो के जरिए वो दर्शकों के दिल में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। अब एक बार फिर वो रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, काफी समय से हर्षद और उनकी ऑनस्क्रीन मां के बीच अफेयर की खबरें आ रही थी। अब इस उड़ती खबर पर हर्षद ने मुहर लगा दी है।

सीरियल मायवी मलिंग दर्शकों के बीच काफी फेमस रहा था। शो की इंट्रेस्टिंग थीम सभी को पसंद आई थी, लेकिन शो से ज्यादा सुर्खियां मायवी मलिंग के कलाकारों ने बटोरी थीं। सबसे ज्यादा हर्षद अरोड़ा और अपर्णा कुमर ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा, जो कि शो में मां-बेटे के रूप में दर्शकों से रूबरू हुए थे। हालांकि निजी जिंदगी में दोनों की अफेयर की खबरें अटकलों के बाजार को गर्म रखती है। लंबे समय से ऐसी चर्चा चल रही थी कि हर्षद और अपर्णा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। पहले तो हर्षद अफवाहों को बकवास बताते थे, लेकिन वायरल हो रही एक फोटो ने सच्चाई सामने लाकर रख दी है।

ऑनस्क्रीन मां-बेटे हैं रियल लाइफ कपल?
अपर्णा ने होली सेलिब्रेशन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। उस तस्वीर में अपर्णा ने कई बार कपल शब्द का प्रयोग किया है। यहां तक की उनके मांग में सिंदूर लगा भी नजर आ रहा है, जिसके बाद कई लोगों को लगने लगा कि हर्षद और अपर्णा ने शादी कर ली है।

NAAGIN-4: सेट पर रश्मि की मस्ती, वीडियो हुआ वायरल

THE KAPIL SHARMA SHOW: 1 घंटे के एपिसोड के लिए ऐसे होती है दिन भर की मेहनत, देखें वीडियो

रिलेशनशिप पर हर्षद ने लगाई मुहर
स्पॉट बॉय ने हर्षद से बात की तब पता चला कि दोनों ने शादी तो नहीं की है, लेकिन दोनों रिलेशनशिप में जरूर हैं। सिंदूर को लेकर हर्षद ने सफाई देते हुए बताया था कि वो सीरियल के लिए मेकअप किया गया है। शादी को लेकर भी हर्षद ने कुछ भी साफ नहीं किया है। उन्होंने कहा है कि शादी जब होगी, तब बता दिया जाएगा।

Tags:    

Similar News