10 साल के हर्षुल को मिलेगा इंडिया स्टार प्राउड अवॉर्ड, कई शो में दिखा चुके हैं अपना हुनर 

10 साल के हर्षुल को मिलेगा इंडिया स्टार प्राउड अवॉर्ड, कई शो में दिखा चुके हैं अपना हुनर 

Bhaskar Hindi
Update: 2019-05-20 06:48 GMT
10 साल के हर्षुल को मिलेगा इंडिया स्टार प्राउड अवॉर्ड, कई शो में दिखा चुके हैं अपना हुनर 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती है। पंखों से कुछ नहीं होता, हौसले से उड़ान होती है। 14 जनवरी को दिल्ली में जन्में 10 साल के हर्षुल ने इस कहावत को अपने हुनर से सच कर दिखाया है। जिस उम्र में बच्चों को अच्छे बुरे की समझ तक नहीं होती है। उस उम्र में दिल्ली के रहने वाले हर्षुल लोन्गयानी ने अपने हुनर से एक अलग ही पहचान बनाई है। हर्षुल को इंडिया स्टार प्राउड अवॉर्ड 2019 से सम्मानित किया जा रहा है। उन्हें यह अवॉर्ड डांस के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए दिया जाएगा।

इंडिया स्टार प्राउड अवॉर्ड एक ऑनलाइन इवेंट है। यह अवॉर्ड सभी रिकॉर्ड होल्डर, सोशल वर्कर, कलेक्टर, एनजीओ, जर्नलिज्म, आर्टिस्ट, डांसर, राइटर, पोएट, सिंगर, स्पोर्ट्स, टीचर, एजुकेशन और कई श्रेत्रों में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने के लिए दिए जाते हैं। इस अवॉर्ड को जीतने वालों का नाम इंडिया स्टार बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी जोड़ा जाता है। 


 

Full View

Tags:    

Similar News