प्रियंका-निक की हुई सगाई! फिल्म भारत के डायरेक्टर अली अब्बास ने बताई असल वजह

प्रियंका-निक की हुई सगाई! फिल्म भारत के डायरेक्टर अली अब्बास ने बताई असल वजह

Bhaskar Hindi
Update: 2018-07-27 09:48 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आज हर तरफ बस इस देसी गर्ल की खबरें हैं। चाहे मैगजीन हो, न्यूज पेपर हो या फिर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सभी पर इंटरनेशनल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा सुर्खियां बंटोर रही हैं। आप ये जानने के लिए बेताब होंगे की आखिर प्रियंका चोपड़ा यानी पीसी की सुर्खियां में आने की असल वजह क्या है? तो कोई न, हम आपको बता रहे हैं कि पीसी की वो खास वजह जो आज हर किसी की जुबां पर बनी हुई है। 

 

 

दरअसल पहले तो पीसी फिल्म भारत को छोड़ने की वजह से सुर्खियों में आई लेकिन कुछ देर बाद ही उनकी शादी और सगाई की खबर सुनाई आनी शुरू हो गई। जी हां, आप भी शायद सुनकर थोड़ा तो चौंक ही गए होंगे। वैसे भी पिछले कुछ हफ्तों की बात करें तो पीसी अपने अमेरिकन बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ अफेयर को लेकर खबरों में थी।

 

 

इसी बीच निक जोनस के साथ सगाई करने और निक के साथ जल्द ही शादी करने वाला फैसला सबको चौंकाने जैसा है। इसकी एक वजह निक जोनस को भी माना जा रहा है। निक एक पॉप सिंगर हैं जिनकी उम्र महज 25 साल है। जबकि प्रियंका ने हाल ही में अपना 36वां जन्मदिन मनाया है।

 


सुबह से हर जगह उनकी शादी और सगाई की खबर सुनाई पड़ने लगी। एक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा ने अपने अमेरिकन बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ सगाई कर ली है और जल्द ही शादी करने वाली हैं। वहीं एक विदेशी मैगजीन की रिपोर्ट के मुताबिक निक जोनस, प्रियंका को अपने नाम की अंगूठी पहना चुके हैं और दोनों अक्टूबर में शादी प्लान कर रहे हैं।

 

 

खबर ये भी है कि पीसी के लिए अंगूठी खरीदने के लिए निक ने पूरा टिफनी स्टोर बंद करवा ही दिया था। इसके अलावा मैगजीन में ये भी कहा गया है कि पीसी के बर्थडे पर निक ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया। "वो लोग बहुत खुश हैं... उनके के परिवार और दोस्तों ने उन्हें ऐसा कभी नहीं देखा और वो लोग उनके लिए बहुत उत्साहित हैं। वो यकीनन प्रियंका के लिए सीरियस हैं"। 

 


पहले सलमान खान स्टारर फिल्म भारत के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने ट्वीट में लिखी बात भी इसी ओर इशारा कर रही है। अली अब्बास जफर ने अपने ट्विटर पर लिखा, "जी हां, प्रियंका चोपड़ा अब भारत फिल्म का हिस्सा नहीं है और इसकी वजह बहुत-बहुत खास है... उन्होंने हाल ही में निक के साथ अपने इस फैसले के बारे में बताया और हम उनके लिए बहुत खुश हैं...टीम भारत प्रियंका को ढेर सारा प्यार और खुशियां देती है"। 

 


अली अब्बास जफर ने बड़ी ही समझदारी से अपनी लाइन में "निक" शब्द का इस्तेमाल किया है। तो अगला सवाल लोगों के मन में ये है कि कहीं वो खास वजह दोनों (पीसी-निक) की शादी तो नहीं है? वैसे भी निक जब इंडिया आए थे तभी प्रियंका और उनके हाथों की रिंग फिंगर में एक जैसी डिजाइन की अंगूठिंया स्पॉट की गई थीं। भारतीय मीडिया ने तभी उनकी सगाई के कयास लगा लिए थे और कहा था कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

 

 

 

Similar News