कन्नड़ अभिनेत्री रोहिणी सिंह कार दुर्घटना में घायल

कन्नड़ अभिनेत्री रोहिणी सिंह कार दुर्घटना में घायल

IANS News
Update: 2020-07-31 14:00 GMT
कन्नड़ अभिनेत्री रोहिणी सिंह कार दुर्घटना में घायल
हाईलाइट
  • कन्नड़ अभिनेत्री रोहिणी सिंह कार दुर्घटना में घायल

बेंगलुरू, 31 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता राजेंद्र सिंह बाबू की बेटी कन्नड़ अभिनेत्री रोहिणी सिंह कार एक्सीडेंट में घायल हो गई हैं।

इंडस्ट्री में ऋषिका नाम से मशहूर अभिनेत्री, अभिनेता जय जगदीश की बेटी अर्पिता के साथ गुरुवार को जन्मदिन की पार्टी से घर लौट रही थी, तभी रास्ते में उनकी कार पेड़ से टकरा गयी, जिससे उन्हें चोटें आई हैं।

हादसा बेंगलुरू के पास मावलीपुरा में हुआ। कार बुरी तरह से क्षति पहुंची है और रोहिणी सिंह को फ्रैक्चर हुआ है।

ऋषिका के भाई आदित्य ने बताया कि दोनों लड़कियों की अब हालत स्थिर है। उन्हें एक-दो सप्ताह में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

Tags:    

Similar News