कपिल और सुनील में हुआ पेचअप! लंबे समय बाद एक फ्रेम में आए नजर

कपिल और सुनील में हुआ पेचअप! लंबे समय बाद एक फ्रेम में आए नजर

Bhaskar Hindi
Update: 2019-12-22 09:22 GMT
कपिल और सुनील में हुआ पेचअप! लंबे समय बाद एक फ्रेम में आए नजर

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। अपने कॉमिक अंदाज से सभी का मन मोह लेने वाले ​कॉमेडी किंग कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक बार जो अलग हुए तो कभी साथ में नजर नहीं आए। सुनील से अलग होने के बाद कपिल काफी निराश हो गए थे। उनका शो भी बंद हो गया। ​कपिल ने सुनील को शो पर वापस लाने की लाख कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। लंबे समय बाद दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें ये दोनों साथ नजर आ रहे हैं। इन्हें साथ लाने वाला और कोई नहीं ब​ल्कि सलमान खान है। 

सलमान बॉलीवुड के ऐसे गॉडफादर माने जाते हैं, जिन्होंने कइयों की डूबती नईयां को बचाया है। कपिल के कॅरियर की नाव को संभालने में भी उनका बहुत बड़ा हाथ है। अब लगता है कि सलमान, कपिल और सुनील को एक साथ एक मंच पर लाने वाले हैं। इस बात का अंदाजा कपिल द्वारा शेयर शेयर की गई तस्वीर से लगाया जा सकता है। तस्वीर में दोनों सलमान के साथ नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर सलमान के भाई सोहेल खान के बर्थडे की है। 

कपिल और सुनील अगर एक बार फिर साथ नजर आते हैं तो यह उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं होगा। क्योंकि दोनों साथ जब नजर आते हैं, कॉमेडी का एक अलग ही रंग देखने को मिलता है। 

Tags:    

Similar News