मुश्किलो में फिर घिरे करण जौहर, रांची के लेखक ने लगाया कहानी चोरी करने का आरोप

मुश्किलो में जुग जुग जियो मुश्किलो में फिर घिरे करण जौहर, रांची के लेखक ने लगाया कहानी चोरी करने का आरोप

Neha Kumari
Update: 2022-06-20 07:54 GMT
मुश्किलो में फिर घिरे करण जौहर, रांची के लेखक ने लगाया कहानी चोरी करने का आरोप

डिजिटल डेस्क, मुंबई। वरूण धवन, कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म जुग जुग जियो इस शुक्रवार सिनेमाघरो में दस्तक देने को तैयार है, लेकिन फिल्म इन दिनो मुश्किलो में घिरती नजर आ रही हैं। रिपोर्टस की माने तो रांची के एक राइटर ने करण जौहर पर कहानी चुराने का आरोप लगाया है। मामला कोर्ट तक पहुंच गया हैं और अब 21 जून को कोर्ट में फिल्म की स्क्रीनिंग होगी जिसके बाद कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा।

करण जौहर पर कहानी चुराने का आरोप 
रांची के विशाल सिंह नाम के एक लेखक ने करण जौहर पर कहानी चोरी करने का आरोप लगाया है। विशाल ने कहा कि, जुग-जुग जीयो की  कहानी उनकी कहानी "बनी रानी" से मिलती है, विशाल ने दावा है कि उनकी कहानी का फिल्म में इस्तेमाल बिना उन्हे क्रेडिट दिए किया गया है। विशाल ने कोर्ट से फिल्म की रिलीज पर रोक और 1.5 करोड़ के हर्जाने की मांग की हैं। विशाल ने स्पेशल कोर्ट में धर्मा प्रोडक्शन के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट 1957 (Copyright Act 1957) के उल्लंघन की याचिका दायर की हैं।
 
कोर्ट में रिलीज से पहले फिल्म की स्क्रीनिंग
रांची के विशेष वाणिज्य कोर्ट के जज एमसी झा की अदालत में मामले पर सुनवाई हुई। अदालत को विशाल के वकील ने बताया कि विशाल धर्मा प्रोडक्शन के पास अपनी कहानी "बनी रानी" लेके पहुंचे थे जिसे करण जौहर ने वापस कर दिया था।उस समय विशाल को लगा कि धर्मा प्रडोक्शन्स को कहानी नही पसंद आई लेकिन जब उन्होने फिल्म का ट्रेलर देखा तब उन्हे पता चला कि करण जौहर ने उनकी कहानी चुरा ली हैं। अब कोर्ट के आदेश के अनुसार 21 जून को रिलीज से पहले फिल्म की स्क्रीनिंग कोर्ट में कि जाएगी जिसके बाद कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा कि कहानी चोरी हुई है या नही। फिल्म को राज मेहता ने डायरेक्ट किया हैं और धर्मा प्रोडक्शन ने प्रडूयस किया हैं।

Tags:    

Similar News