करीना-सैफ ने मनाया बेटे तैमूर का तीसरा बर्थडे, बहन सारा ने लिखा हैप्पी बर्थडे टिम टिम

करीना-सैफ ने मनाया बेटे तैमूर का तीसरा बर्थडे, बहन सारा ने लिखा हैप्पी बर्थडे टिम टिम

Manmohan Prajapati
Update: 2019-12-20 11:58 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के सबसे चर्चित स्टार किड तैमूर आज 3 साल के हो गए हैं। बता दें कि सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर की लोकप्रियता किसी सेलीब्रेटी से कम नहीं है। इसका कारण है, उनकी क्यूट तस्वीरें, जो मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक उन्हें आए दिन तैमूर को सुर्खियों में रखती हैं। तैमूर की इन्हीं क्यूटनेस और लाजवाब तस्वीरों ने उन्हें 3 साल में ही स्टार बना दिया। 

क्रिसमस थीम वाला केक
तैमूर के जन्मदिन के इस मौके पर करीना और सैफ ने बड़े ही शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया। इस मौके पर एक पार्टी रखी गई, जिसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। बर्थडे पर तैमूर अली खान ने क्रिसमस थीम वाला केक कट किया। यहां बता दें कि सैफ अली खान और करीना कपूर ने साल 2012 में शादी की थी और 20 दिसंबर 2016 को तैमूर अली खान का जन्म हुआ।

इस ड्रेस में नजर आए तैमूर
अपने जन्मदिन पर तैमूर अली खान ब्लैक टी-शर्ट और व्हाइट ट्राउजर में काफी क्यूट नजर आए। वहीं करीना कपूर पोल्का डॉट ब्लैक ड्रेस और सैफ अली खान ग्रे टी-शर्ट में दिखाई दीं। बर्थडे पार्टी में पापा सैफ अली खान और करीना कपूर के अलावा करिश्मा कपूर, सोहा अली खान, इनाया खेमू और रीमा जैन भी नजर आए। 

ये बॉलीवुड हस्तियां भी आई नजर
इसके अलावा इस पार्टी में कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं। करण जौहर जहां इस पार्टी में अपने बच्चों को लेकर पहुंचे, वहीं रितेश देशमुख व जेनेलिया डीसूजा के बच्चे रियान और राहिल भी इस पार्टी के हिस्सा रहे और पार्टी को एंज्वॉय किया। जन्मदिन पार्टी में करिश्मा कपूर के साथ उनका बेटा कियान राज कपूर भी नजर आया।

तैमूर की बहन सारा अली खान ने भी उन्हें विश किया। सारा ने दरअसल तैमूर के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की और लिखा, हैप्पी बर्थडे टिम टिम।

Tags:    

Similar News