तैमूर को लेकर करीना परेशान, कहा-कैमरे का आदी हो गया मेरा बच्चा

तैमूर को लेकर करीना परेशान, कहा-कैमरे का आदी हो गया मेरा बच्चा

Bhaskar Hindi
Update: 2018-03-11 09:26 GMT
तैमूर को लेकर करीना परेशान, कहा-कैमरे का आदी हो गया मेरा बच्चा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। करीना कपूर खान इन दिनों अपने बेटे तैमूर को लेकर खासी परेशान दिख रही हैं। करीना की परेशानी का कारण है तैमूर...जी हां तैमूर ही करीना की टेंशन का विषय हैं। तैमूर जब से पैदा हुए हैं, उनको लेकर मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक सभी जगह इतनी लोकप्रियता मिल गई है कि अब तैमूर कहीं भी स्पॉट हो जाते हैं तो खबरें बन जाती है। हाल ही में करीना ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2018 में श‍िरकत की है। इस दौरान उन्होंने तैमूर की मीडिया में आने वाली खबरें और फोटोज पर बात की।

 


 

कैमरे का आदी हो गया है तैमूर
 
करीना ने कहा, ""मुझे ये पसंद नहीं कि हर दिन तैमूर को मॉनिटर किया जाए, उसकी पिक्चर मीडिया में आएं। इस पर चर्चा हो कि उसने क्या पहना? क्या खाया? वो क्या कर रहा है? उसकी हेयरस्टाइल कैसी है? वो सिर्फ 14 महीने का है, लेकिन मुझे नहीं पता कि मैं इसे कैसे रोकूं? करीना ने कहा, ""तैमूर भी इस सब का आदी हो गया है। वो कैमरे के आगे पोज देना शुरू कर देता है, कैमरे की ओर देखने लगता है।""

 

 

मेरा दिल अब मेरे बेटे में धड़कता है

करीना कपूर खान ने कहा कि मां बनने के बाद से उनकी लाइफ में कई बदलाव आए हैं। ""मेरी जिंदगी अब मेरी नहीं रही, मेरा दिल अब मेरे बेटे में धड़कता है। जब मैं हर रात अपने खूबसूरत बेटे को देखती हूं तो सब कुछ अपने बेटे के नन्हे हाथों में पाती हूं, उस वक्त में सब भूल जाती हूं। करीना ने कहा, जब तैमूर पैदा हुआ उस वक्त सोशल मीडिया पर उसके नाम को लेकर काफी विवाद हो गया था। कई लोगों ने उसके नाम को आततायी बताया। सैफ ने मुझसे अस्पताल में कहा था कि तैमूर के नाम पर काफी विवाद हो रहा है, हमें ट्रोल किया जा रहा है।

 

तैमूर के नाम पर गर्व

सैफ नाम बदलकर "फैज" करना चाहते थे, सैफ ने मुझसे कहा भी कि ये (फैज) ज्यादा पोएटिक और रोमांटिक है, लेकिन मैंने मना कर दिया था।  मैंने तय कर लिया था कि यदि बच्चा हुआ, मैं चाहती हूं मेरा बेटा फाइटर बने, तैमूर का मतलब "आयरन" है। करीना बोलीं कि मैं एक आयरन मैन को जन्म दूंगी, मुझे तैमूर के नाम पर गर्व है।  

Similar News