केक काटते ही नजर आई कैट की मुस्कान, परिवार के साथ मनाया जन्मदिन

केक काटते ही नजर आई कैट की मुस्कान, परिवार के साथ मनाया जन्मदिन

Bhaskar Hindi
Update: 2018-07-16 10:01 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कट्रीना कैफ ने अपना 35वां जन्मदिन लंदन में अपने परिवार के साथ मनाया। कैट अपना ये खास दिन सेलिब्रेट करने के लिए कुछ दिन पहले लंदन में अपने घर पर फैमिली के पास पहुंच गई थीं। कट्रीना के बर्थडे पर उनकी मां ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में कट्रीना को उनके बर्थडे केक के साथ देखा जा सकता है।
 

                    



इस फोटो में कट्रीना के चेहरे पर उनकी जानी-पहचानी स्माइल भी नजर आ रही है। साथ ही कैट के पीछे हरी-भरी वादियां भी नजर आ रही हैं। इस फोटो के साथ कट्रीना की मां ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे प्यारी कट्रीना। तुम्हें वो सारा प्यार और नवाजिशें मिलें जो कि तुम दूसरों को देती हो।"

                    


खुद कैट ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयरर की है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं। साथ ही कैट ने मजाकियां लहजे में लिखा है, "आज मेरा 21वां जन्मदिन है... ओके फाइन, कुछ और साल जोड़ लीजिए।"
 

                    


35 साल की हो चुकी कट्रीना इन दिनों अपने परिवार के साथ खूब सारा वक्त गुजार रहीं हैं। कैट ने इंस्टाग्राम पर अपनी बहनों के साथ कुछ दिनों पहले कुछ तस्वीरें भी शेयर की थी।

                    


फैमिली के साथ एंजॉय कर रहीं कैट इन तस्वीरों में काफी खुश लग रही थीं। 

Similar News