खतरों से खेलने पहुंचे अक्षय, बोले...बीवी को मत बताना 

खतरों से खेलने पहुंचे अक्षय, बोले...बीवी को मत बताना 

Bhaskar Hindi
Update: 2019-03-09 10:47 GMT
खतरों से खेलने पहुंचे अक्षय, बोले...बीवी को मत बताना 

डिजिटल डेस्क, ​मुम्बई। छोटे पर्दे का फेमस शो खतरों के खिलाड़ी अब समाप्ति की ओर है। शो का अंतिम एपिसोड इस रविवार रात 9 बजे प्रसारित होगा। शो का ये सीजन रोहित शेट्टी ने होस्ट किया है। इसकी पूरी शूटिंग अर्जेंटीना में हुई है। इस शो के कुछ सीजन को अक्षय कुमार भी होस्ट कर चुके हैं। खबर है कि वे इसके अंतिम एपिसोड में दिखाई दे सकते हैं।

इस बात की जानकारी अक्षय ने खुद सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने ट्विटर कर लिखा कि "यह केसरी का सुलगता हुआ हफ्ता है, रोहित शेट्टी के साथ खतरों के खिलाड़ी की समाप्ति जरूर देखिए।" इसके बाद अक्षय ने अपनी नटखट स्टाइल में लिखा कि मेरी बीवी को मत बताना।

बता दें यह तस्वीर शो के एक सीन की है। जिसमें वे रोहित शेट्टी के साथ हैं। वे जलती हुई कारों के बीच से गुजरते नजर आ रहे हैं। वहीं रोहित शे​ट्टी ने भी इस शो की अपडेट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी। रोहित ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "खतरों के खिलाड़ी का सीजन कल खत्म हो रहा है। शुक्रिया इसे भारतीय टेलीविजन पर सबसे ज्यादा रेटिंग पाने वाला शो बनाने के लिए।"

 

इस शो के फाइनल राउड में पुनीत जे. पाठक, शमिता शेट्टी, अली गोनी, रिद्धिमा पंडित, आदित्य नारायण और भारती सिंह है, जो कई खतरों को पार कर फाइनल में अपनी जगह बना पाए हैं। 

बता दें कि अक्षय कुमार गुड न्यूज के बाद रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म सूर्यवंशी में काम करते नजर आएंगे। फिल्म का पोस्टर हाल ही में रिलीज किया गया है। पोस्टर में अक्षय कुमार एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आ रहे हैं। 


 

Similar News