रेखा बर्थडे स्पेशल: इन आंखों की मस्ती के मस्ताने हजारों हैं...

रेखा बर्थडे स्पेशल: इन आंखों की मस्ती के मस्ताने हजारों हैं...

Bhaskar Hindi
Update: 2018-10-10 04:23 GMT
रेखा बर्थडे स्पेशल: इन आंखों की मस्ती के मस्ताने हजारों हैं...

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड की एवरग्रीन अदाकारा रेखा, जिनकी आंखों की मस्ती के दीवाने आज भी करोड़ों लोग हैं। हिंदी सिनेमा में पिछले 48 सालों से अपनी खूबसूरती की चमक बिखेर रहीं रेखा आज 64 साल की हो गई हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी रेखा की खूबसूरती, उनकी नजाकत और रेखा को लेकर फैंस की दीवानगी कायम है। बढ़ती उम्र के साथ-साथ रेखा की खूबसूरती भी बढ़ती जा रही है। रेखा की खूबसूरती के दीवाने तो आज के यंगस्टर्स भी हैं। रेखा जितनी खूबसूरत हैं, उतनी ही रहस्यमयी उनकी शख्सियत भी है। रेखा बॉलीवुड की एक सक्सेसफुल अदाकारा हैं, लेकिन वो कहते हैं ना जिंदगी हर दिन एक नया इम्तिहान लेती है, तो रेखा ने भी अपनी जिंदगी में कई इम्तिहान दिए। हालांकि अपने जिंदगी के उतार-चढ़ावों को रेखा ने कभी खुलकर सामने नहीं रखा, लेकिन रेखा के लाइफ के कई ऐसे किस्से मशहूर रहे, जो उनकी जिंदगी की हलचल को दुनिया के सामने रखते चले गए।  

Similar News