B,Day Spl: बॉलीवुड के दूसरे शोमैन हैं सुभाष घई, अपनी हर फिल्म में आते हैं नजर

B,Day Spl: बॉलीवुड के दूसरे शोमैन हैं सुभाष घई, अपनी हर फिल्म में आते हैं नजर

Bhaskar Hindi
Update: 2018-01-24 08:16 GMT
B,Day Spl: बॉलीवुड के दूसरे शोमैन हैं सुभाष घई, अपनी हर फिल्म में आते हैं नजर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने निर्माता और निर्देशक सुभाष घई आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। राजकपूर के बाद बॉलीवुड के इस निर्देशक को दूसरे शो मैन का दर्जा दिया गया है। सुभाष घई का जन्म नागपुर में 24 जनवरी 1945 को हुआ था। सुभाष घई एक पंजाबी परिवार में जन्में थे। उनके पिता दिल्ली में एक डेंटिस्ट थे, सुभाष घई ने दिल्ली से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 1963 में फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टीयूट ऑफ़ इंडिया में एडमिशन लिया।

 


 

 

हीरो बनने आए थे मुंबई


सुभाष घई के बारे में शायद ही आप ये बात जानते हो कि उन्होंने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत एक अभिनेता के रूप में की थी। एफटीआईआई पुणे से फ़िल्म और अभिनय की ट्रेनिंग लेने के बाद सुभाष घई मुंबई हीरो बनने के उद्देश्य से ही आए थे। "उमंग" और "गुमराह" जैसी फ़िल्मों में वो बतौर अभिनेता नज़र भी आए, लेकिन, अभिनय में वो बात नहीं बनी तो सुभाष घई डायरेक्शन में कूद गए। हालांकि पर्दे पर दिखने का उनका शौक खत्म नहीं हुआ। बड़े पर्दे पर दिखने का उन्होंने नया तरीका खोज निकाला। अपनी हर फ़िल्म के एक सीन में वो ज़रूर नजर आते हैं। 

 

पहली ही फिल्म हुई सुपरहिट


सुभाष घई ने अपने फ़िल्मी दुनिया में निर्देशन की शुरुआत फिल्म "कालीचरण" से की, उनकी पहली ही फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर सुपर-डुपर हिट हो गई। इस फिल्म के लिए उन्हें कई पुरुस्कारों से सम्मानित भी किया गया। इस फिल्म में शुत्रघ्न सिंहा के जबरदस्त अभिनय की वजह से घई को पहली ही फिल्म से सफलता मिल गई। इसके बाद उन्होंने अभिनेता दिलीप कुमार के साथ मिलकर कई फिल्मों का निर्देशन किया जिनमें विधाता, सौदागर, कर्मा जैसी कई सुपरहिट फिल्में शामिल है।

 

 

उन्हें फिल्म "कर्मा" के लिए राष्ट्रीय पुरुस्कार से भी नवाजा गया। सुभाष घई ने हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में बनाई जिनमें ऐतराज, इक़बाल, चाइना टाउन, अपना अपना मनी मनी जैसी फ़िल्में शामिल हैं।

 


 

 

‘मुक्ता आर्ट्स’ के तले बनाते हैं फिल्में

 

जैकी श्रॉफ, माधुरी दीक्षित, मनीषा कोइराला, सरोज खान, महिमा चौधरी, ईशा श्रावणी, श्रेयस तलपडे जैसे कई दिग्गज कलाकार सुभाष घई की ही देन हैं। जैकी को लॉन्च करने वाले सुभाष घई ही हैं। सुभाष घई की शादी रिहाना उर्फ़ मुक्ता से हुई है उनकी दो बेटियां हैं- मेघना घई पूरी और मुस्कान घई। इन दिनों सुभाष घई फिल्में बनाने के साथ-साथ एक एक्टिंग इंस्टीट्यूट Whistling Woods International भी चला रहे हैं, जहां वे तमाम भविष्य के सितारों को अभिनय और फ़िल्म निर्माण की ट्रेनिंग दे रहे हैं। वाइफ मुक्ता के नाम से सुभाई घई ने ‘मुक्ता आर्ट्स’ नाम से प्रोडक्शन हाउस भी शुरू किया, जिसके बैनर तले कई यादगार फ़िल्में बनाई हैं।

 


 

 

कई कलाकारों को दिया ब्रेक


सुभाष घई ने कभी एक जॉनर की फ़िल्में नहीं दोहराईं। उन्होंने रोमांटिक, म्यूजिकल, थ्रिलर, देशभक्ति समेत हर तरह की फ़िल्मों का निर्माण किया। इसके अलावा सुभाष घई अपनी फ़िल्मों में कई नयी अभिनेत्रियों को ब्रेक देकर उन्हें स्टारडम दिलाने के लिए भी जाने जाते हैं। रीना रॉय, मीनाक्षी, माधुरी दीक्षित, मनीषा कोइराला और महिमा चौधरी जैसी अभिनेत्रियों का नाम शामिल है। भारतीय सिनेमा में सराहनीय योगदान के लिए साल 2015 में  घई को आईफा लाइफटाइम अचीवमेंट से पुरस्कृत किया गया।

Similar News