साउथ सुपरस्टार प्रभास को डेट कर रही हैं कृति सेनन? वरुण धवन ने अफेयर को लेकर किया बड़ा खुलासा 

कृति-प्रभास अफेयर साउथ सुपरस्टार प्रभास को डेट कर रही हैं कृति सेनन? वरुण धवन ने अफेयर को लेकर किया बड़ा खुलासा 

Sanjana Namdev
Update: 2022-11-28 05:27 GMT
साउथ सुपरस्टार प्रभास को डेट कर रही हैं कृति सेनन? वरुण धवन ने अफेयर को लेकर किया बड़ा खुलासा 

डिजिटल डेस्क मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दोनों फिल्म "भेड़िया" को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं फिल्म प्रमोशन के दौरन बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में गिनी जाने वाली कृति अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में आ गई हैं। पहले भी कृति सेनन का नाम कई एक्टर के साथ जोड़ा जा चुका है। लेकिन अब एक्ट्रेस की लव लाइफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। एक रियलिटी शो में एक्टर वरुण धवन ने कृति सेनन की पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जिससे बाद से सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। 

वरुण ने किया बड़ा खुलासा

कृति और वरुण फिल्म के प्रमोशन के लिए टीवी रियलिटी शो झलक दिखला जा-10 के फिनाले में पहुंचे थे। शो के जज करण जौहर, माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही है। बता दें कि, वरुण और कृति साथ में अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। फिल्म भेड़िया से पहले दोनों को फिल्म दिलवाले में साथ में देखा गया था। शो में वरुण ने बातों बातों में कृति और प्रभास के अफयेर पर बड़ा अपडेट दे दिया। कृति सेनन और प्रभास आदिपुरुष में साथ नजर आने वालें हैं। फिल्म का टीजर लॉन्च होने के दौरान भी दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिग देखने को मिली थी। वरुण ने जो कहा उसके बाद से फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहें हैं। सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चाएं तेज हो गई है।

वायरल हो रहा वीडियो

रियलिटी शो झलक दिखला जा के सेट से एक वीडियो वायरल  हो रहा है। शो में वरुण धवन ने करण जौहर से पूछा कि माधुरी दीक्षित के अलावा किसे इतना खूबसूरत दिखने का हक नहीं है? ऑप्शन थे- काजोल, रानी, आलिया, करीना और दीपिका। इसके जवाब में करण जौहर ने दीपिका पादुकोण का नाम लिया। फिर करण जौहर ने वरुण से पूछा क्यों उनकी लिस्ट में कृति सेनन शामिल नहीं थीं? कृति का भी रिएक्शन आता है। उन्होंने कहा- मैं भी यही सवाल करने वाली थी। क्यों मेरा नाम नहीं है। तब जाकर वरुण धवन कहते हैं- कृति का नाम लिस्ट में इसलिए नहीं है क्योंकि उनका नाम किसी के दिल में है। मजे लेते हुए करण जौहर पूछते हैं- किसके दिल में है? तब वरुण धवन कहते हैं- एक आदमी है जो मुंबई में नहीं है, वो इस वक्त शूटिंग कर रहा है दीपिका पादुकोण के साथ। वरुण धवन का ये जवाब सुन कृति सेनन मुस्कुराने लगती हैं। वहीं करण जौहर चौंक जाते हैं। बता दें कि, दीपिका और प्रभास इन दिनों अपकमिंग फिल्म प्रोटेक्ट k की शुटिंग कर रहें हैं। और इस वक्त मुंबई से बाहर हैं।

कृति ने जताई थी शादी करने की इच्छा

वरुण के इस अपडेट ने कहीं ना कहीं ये बात कन्फर्म कर दी है कि दोनों के बीच कुछ तो जरुर चल रहा है। वहीं इससे पहले कृति दोनो के रिश्ते पर हिंट दे चुकी है। एक इंटरव्यू में किए गए रैपिड फायर राउंड में कृति सेनन से पूछा गया था कि वे इन में से किस से शादी करना चाहेंगी। आप्शन में थे- कार्तिक आर्यन, टाइगर श्रॉफ और प्रभास ? जवाब में कृति ने प्रभास का नाम लिया था।

इस दिन दोनो की फिल्म होगी रिलीज

प्रभास और कृति सेनन की फिल्म "आदिपुरुष" जून 2023 में रिलीज होगी। फिल्म में कृति और प्रभास के अलावा सैफ अली खान भी लीड रोल में हैं। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है। पहले फिल्म जनवरी 2023 में आने वाली थी पर फिल्म के वीएफएक्स और एक्टर्स के लुक को लेकर बवाल मच गया था। जिसके बाद फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया।

Tags:    

Similar News