करीना के साथ 4 साल से रिलेशनशिप में, सबूत के लिए बस यही तस्वीर है : KRK

करीना के साथ 4 साल से रिलेशनशिप में, सबूत के लिए बस यही तस्वीर है : KRK

Bhaskar Hindi
Update: 2017-10-10 19:04 GMT
करीना के साथ 4 साल से रिलेशनशिप में, सबूत के लिए बस यही तस्वीर है : KRK

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड में एक ऐसे एक्टर भी हैं, जिसे इस फिल्म इंडस्ट्री हर एक विवाद में अपनी टांग घुसाने की अजीब सी आदत है। हम बात कर रहे हैं कमाल राशिद खान याने केआरके की। ये वो शख्स हैं जो हर किसी विवाद में बगैर किसी के आमंत्रण के जबरन घुस आते हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। इस बार केआरके ने ऋतिक रोशन और कंगना रनौत के बीच में अपनी टांग अड़ाई है।

केआरके ने ट्विटर पर करीना कपूर के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि करीना और मैं पिछले 4 साल से रिलेशनशिप में हैं। फोटो के साथ केआरके ने कैप्शन में लिख डाला कि, ‘मैं और करीना हम दोंनो पिछले चार सालों से रिलेशनशिप में हैं पर मेरे पास केवल यही सबूत है, जिससे मैं ये बात साबित कर सकता हूं।"

दरअसल केआरके इस तस्वीर के साथ कंगना और ऋतिक के बीच जो विवाद चल रहा है उसमें एंट्री मार रहे हैं। आपको याद हो कि कंगना ने दावा किया है कि ऋतिक के साथ उनका कई साल तक अफेयर रहा और ऋतिक इस बात को बकवास बोलते हैं। कंगना ने अपने अफेयर के सबूत में एक तस्वीर पेश की, जिसे ऋतिक ने फर्जी करार दिया। इस तस्वीर के ज़रिए केआरके भी ऋतिक का साथ देते दिखाई दे रहे हैं।

अगर आपको याद हो तो ऐसा ही कुछ किया था कंगना ने अपनी और ऋतिक की भी ऐसी ही पिक शेयर कर सेम कैप्शन डाला था।

Similar News