लता मंगेशकर ने बहन मीना को जन्मदिन पर दीं शुभकामनाएं

लता मंगेशकर ने बहन मीना को जन्मदिन पर दीं शुभकामनाएं

IANS News
Update: 2020-09-07 18:30 GMT
लता मंगेशकर ने बहन मीना को जन्मदिन पर दीं शुभकामनाएं
हाईलाइट
  • लता मंगेशकर ने बहन मीना को जन्मदिन पर दीं शुभकामनाएं

मुंबई, 7 सितंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड की पाश्र्वगायिका लता मंगेशकर ने सोमवार को अपनी बहन मीना खादिकर को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

लता ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, आज मेरी यंग सिस्टर मीना खादिकर का जन्मदिन है। वह बहुत अच्छी गायिका और संगीत निर्देशक भी हैं। मैं उन्हें लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की आशीर्वाद देती हूं।

उन्होंने मराठी फिल्म मनसाला पंख अस्तेत के अपने एक गीत राम्या आश्रयस्थानी का एक लिंक साझा किया, जिसे मीना ने कंपोज किया था।

एक अन्य पोस्ट में, लता ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें मीना, नीले रंग की साड़ी पहने मुस्कुराते हुए परिवार के सदस्यों के साथ केक काटते नजर आ रही हैं।

मीना खादिकर मराठी फिल्म उद्योग में एक प्रसिद्ध गायक और मयूजिक कंपोजर हैं। उन्होंने मदर इंडिया, पटरानी, और चांदनी चौक सहित कई हिंदी फिल्मों में पाश्र्व गायिका के रूप में काम किया है।

एवाईवी/एसजीके

Tags:    

Similar News