लॉकडाउन ने मुझे आत्मचिंतन का समय दिया : कीर्ति कुल्हारी

लॉकडाउन ने मुझे आत्मचिंतन का समय दिया : कीर्ति कुल्हारी

IANS News
Update: 2020-05-29 13:31 GMT
लॉकडाउन ने मुझे आत्मचिंतन का समय दिया : कीर्ति कुल्हारी

मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी का कहना है कि लॉकडाउन ने उन्हें आत्मचिंतन करने, कई चीजों को समझने और आत्म प्रेम के महत्व को समझने का समय दिया है।

यही कारण है कि अभिनेत्री अपने जन्मदिन को सेल्फ-लव वीक के साथ मना रही हैं। 30 मई को उनका जन्मदिन है।

कीर्ति ने कहा, मैं बहुत ज्यादा धूमधाम से जन्मदिन मनाने वालों में से नहीं हूं और आमतौर पर मैं इस दिन को और दिनों की तरह काम करके ही बिता देती हूं। इस लॉकडाउन ने मुझे आत्मचिंतन करने और कई चीजों को समझने और एक ऐसी चीज, जिसे मैं कुछ समय से विचार कर रही थी, जो आत्म-प्रेम है, उसे समझने का समय दिया है, जिसकी हममें से अधिकांश लोगों में कमी है।

उन्होंने कहा कि वह अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स के साथ अपने बर्थडे वीक को आत्म प्रेम (खुद से प्यार करना) के बारे में बात करते हुए मनाएंगी।

Tags:    

Similar News