रेड कारपेट पर फैशन के साथ दिखा Love Moment, घुटने के बल बैठकर किया सगाई के लिए प्रपोज

मेट गाला- 2022 रेड कारपेट पर फैशन के साथ दिखा Love Moment, घुटने के बल बैठकर किया सगाई के लिए प्रपोज

Anupam Tiwari
Update: 2022-05-03 12:32 GMT
रेड कारपेट पर फैशन के साथ दिखा Love Moment, घुटने के बल बैठकर किया सगाई के लिए प्रपोज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फैशन की दुनिया के सबसे बड़े इवेंट ‘मेट गाला’ की शुरुआत न्यूयार्क में हो चुकी है।  इवेंट में दुनिया भर से आये सेलिब्रिटीज रेडकारपेट पर अपना जलवा दिखा रहे हैं। वैसे तो फैशन की इस सबसे बड़ी शाम में शामिल होने वाले सेलेब्स मुख्यत: अपने स्टाइल और लुक्स को लेकर चर्चा में रहते हैं लेकिन इस बार यहां फैशन के साथ चर्चा प्यार की भी हो रही है।

दरअसल, मेट गाला के रेडकारपेट पर इस बार Love Moment  देखने को मिला। न्यूयार्क सिटी डिपार्टमेंट ऑफ कल्चर अफेयर की कमिश्नर Laurie Cumbo को फैशन के इस महाइवेंट में उनके बॉयफ्रेंड ने सबके सामने प्रापोज किया।

Laurie Cumbo को उनके बॉयफ्रेंड Bobby Digi Olisa ने गाला नाइट में एक प्यारा सरप्राइज दिया। Cumbo के बॉयफ्रेंड ने उनको रेडकारपेट पर घुटनों पर बैठकर सगाई के लिए प्रपोज किया। बॉयफ्रेंड का प्रपोजल पाकर Cumbo की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। खुशी में उनकी आंखों से आंसू निकल आये और उन्होंने बिना किसी देरी किये प्रपोजल एकसेप्ट कर लिया।

Bobby Digi Olisa ने Laurie Cumbo को अंगूठी पहनाई जिसके साथ ही दोनों की सगाई हो गई। इसके साथ ही दोनों के बीच रोमांटिक मूवमेंट भी कैप्चर हुआ। दोनों ने एक दूसरे को हग करके लिपलॉक किया। दोनों के प्यार भरे लम्हों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस पर दोनों को बधाइयां दे रहे हैं और यह तस्वीरें लोगों के बीच हॉट टॉपिक बनी हुई हैं।

बात करें फैशन के इस मेगा इवेंट में Laurie Cumbo के लुक की तो उन्होंने पेस्टल कलर का गाउन जिसमें गोल्डन कलर का वर्क किया गया है पहना था। उन्होंने व्हाइट गलब्स के साथ अपना लुक पूरा किया। बता दें कि कोरोना के कारण बीते दो साल से इस इवेंट का आयोजन नही हो पा रहा था। कोरोना संक्रमण की दर कम होने पर इसे फिर से आयोजित किया जा रहा है। बात करें भारत में इस इवेंट के प्रसारण की तो आप इसका लुफ्त वोग वेबसाइट के माध्यम से उठा सकते हैं। 
 

 
 

Tags:    

Similar News