TRAILER: Man vs Wild में सुपरस्टार रजनीकांत आएंगे नजर, बेयर ग्रिल्स के साथ जंगलों की करेंगे सैर

TRAILER: Man vs Wild में सुपरस्टार रजनीकांत आएंगे नजर, बेयर ग्रिल्स के साथ जंगलों की करेंगे सैर

Bhaskar Hindi
Update: 2020-03-09 09:32 GMT
TRAILER: Man vs Wild में सुपरस्टार रजनीकांत आएंगे नजर, बेयर ग्रिल्स के साथ जंगलों की करेंगे सैर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बेयर ग्रिल्स एक ऐसे इंसान हैं जो हर परिस्थिति में खुशी से रह सकते हैं। कुछ भी खा और पी सकते हैं। उनके इसी अंदाज के चलते उनका शो Man vs Wild विश्व भर में फेमस है। हालही उनसे शो में पीएम मोदी नजर आए थे। अब पीएम के बाद साउथ के सुपरस्टार थलइवा नजर आने वालें हैं। खुद बेयर ग्रिल्स ने ट्वीट के जरिए रजनीकांत के साथ वाले एपिसोड का ट्रेलर रिलीज किया है।

ट्रेलर रिलीज
ट्रेलर में रजनीकांत अपने सिग्नेचर स्टाइल में चश्मा पहनते हुए भी नजर आ रहे हैं। डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित होने वाले इस शो को लोग काफी पसंद करते हैं। शो में बेयर ग्रिल्स बिना किसी सुविधा के जंगल में 24 घंटे बिताते हैं। ट्रेलर में रजनीकांत खास स्टाइल में बाइक से एंट्री कते हैं। इसके बाद बीयर ग्रिल्स उनका स्वागत कभी न हार मानने वाला कह कर करते हैं। बेयर ग्रिल्स और रजनीकांत जंगल में अपने इस सफर की शुरुआत एक खुली जीप से करते हैं। एक सीन में रजनीकांत और बेयर ग्रिल्स नदी पार करते भी दिख रहे हैं। जहां बेयर ग्रिल्स फिसलते हुए नजर आ रहे हैं।

REPLACE: फिल्म बधाई-2 से आयुष्मान गायब, राजकुमार को मिला मौका, एक्ट्रेस भी हुई रिप्लेस

PHOTO VIRAL: पांड्या की गर्लफ्रैंड का बोल्ड लुक, ब्लैक बिकिनी में लगाई आग

 

Tags:    

Similar News