मेंस्चुरल हाईजीन पर महिलाओं को जागरूक करेंगी मनुषि

मेंस्चुरल हाईजीन पर महिलाओं को जागरूक करेंगी मनुषि

Bhaskar Hindi
Update: 2017-06-27 09:57 GMT
मेंस्चुरल हाईजीन पर महिलाओं को जागरूक करेंगी मनुषि

टीम डिजिटल, मुंबई. फेमिना मिस इंडिया 2017 मनुषि चिल्लर महिलाओं को मेंस्चुरल हाईजीन (मासिक धर्म में सफाई) के प्रति जागरुक करना चाहती हैं। खिताब के साथ आने वाली सामाजिक जिम्मेदारी के बाद उन्होंने ये फैसला लिया है। 

मनुषि का कहना है कि 'मैं इसके प्रति लचर व्यवस्था को लेकर खासी परेशान रहती हूूं और महिलाओं में स्वच्छता को लेकर जागरूकता लाना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने 'शक्ति परियोजना' नाम से कार्यक्रम शुरू किया है। इसमें मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में महिलाओं को बताया जाएगा और जागरूक किया जाएगा। आपको बता दें मनुषि मेडिकल स्टूडेंट रहीं हैं।

 

  

एक विजन के साथ आगे बढ़ीं

फेमिना मिस इंडिया 2017 के सफर के बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने बताया कि कॉन्टेस्ट के 30 दिनों से मैं एक विजन के साथ आगे बढ़ी कि मैं दुनिया को बदल सकती हूं। प्रतियोगिता की पहली रनर अप जम्मू-कश्मीर की सना दुआ और दूसरी रनर-अप बिहार की प्रियंका कुमारी रहीं। प्रतियोगियों को पूर्व सुपर मॉडल्स, बॉलिवुड स्टार्स, सेलेब डिजाइनर व मिस वर्ल्ड्स रह चुकी हस्तियों द्वारा जज किया गया। इन सिलेब्स में मनीष मल्होत्रा, अर्जुन रामपाल, अभिषेक कपूर, विद्युत जामवाल, बिपाशा बसु जैसे आर्टिस्ट शामिल हैं। रविवार 25 जून को मुंबई के यशराज स्टूडियो में आयोजित एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2017 का ताज पहनाया गया। मनुषि अब दिसंबर में चीन में होने वाली मिस वर्ल्ड 2017 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मनुषि ने मिस फोटोजेनिक अवॉर्ड भी जीता है।

Similar News