वरुण धवन और अनुष्का शर्मा ने दिया ईको फ्रेंडली गणपति रखने का संदेश

वरुण धवन और अनुष्का शर्मा ने दिया ईको फ्रेंडली गणपति रखने का संदेश

Bhaskar Hindi
Update: 2018-09-12 08:11 GMT

डिजिटल डेस्क, मुंबई । पूरे महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की धूम देखने को मिल रही है। इस बार गणेश उत्सव 13 सितंबर से शुरू हो रहा है। बुद्धि, ज्ञान और विघ्नविनाशक के रूप में पूजे जाने वाले श्री गणेश उत्सव के चलते मुंबई में जगह-जगह गणेश पंडाल सज चुके हैं। लालबागचा राजा, गणेश गली मुंबई चा राजा, खेतवाड़ी चा राजा और जीएसबी सेवा किंग्स सर्कल इन गणेशजी के दर्शन के लिए देशभर से लोग गणेशोत्सव के दौरान आते हैं। वहीं देशभर में ईको फ्रेंडली गणपति की भी धूम देखने को मिली रही है। ईको फ्रेंडली गणपति को विराजित करने के लिए संदेश दिया जा रहा है। ऐसा ही एक संदेश बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी दिया। दोनों ने गणेश चतुर्थी से पहले मुंबई के एक मॉल में पर्यावरण-अनुकूल यानी ईको फ्रेंडली गणेश मूर्तियों को लॉन्च कर जागरुकता का संदेश दिया। इस दौरान वरुण का ट्रेडिशनल लुक देखने को मिला और अनुष्का शर्मा ब्लैक कुर्ता सलवार में नजर आईं। 

Similar News