एक्ट्रेस नाओमी हैरिस ने किया बड़ा खुलासा, हो चुकी हैं यौन उत्पीड़न का शिकार

एक्ट्रेस नाओमी हैरिस ने किया बड़ा खुलासा, हो चुकी हैं यौन उत्पीड़न का शिकार

Bhaskar Hindi
Update: 2019-10-13 05:16 GMT
एक्ट्रेस नाओमी हैरिस ने किया बड़ा खुलासा, हो चुकी हैं यौन उत्पीड़न का शिकार

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। हॉलीवुड एक्ट्रेस नाओमी हैरिस, जो फिल्म "स्काईफॉल" में "बॉन्ड गर्ल" के रुप में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने बताया कि वे यौन उत्पीड़न का शिकार हो चुकी हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि एक बार ऑडिशन के दौरान एक बड़े स्टार ने उनका यौन उत्पीड़न किया था। उन्होंने यह भी बताया कि इंडस्ट्री में उन्हें कई बार इस तरह की सिचुएशन का सामना करना पड़ा। हालांकि एक्ट्रेस ने बड़े स्टार का नाम का खुलासा नहीं किया। 

नाओमी हैरिस ने बताया कि "उसने अपना हाथ मेरी स्कर्ट में डाल दिया था। यह मेरे लिए बहुत चौंकाने वाला था। कास्टिंग डायरेक्टर, डायरेक्टर वहीं थे लेकिन किसी ने कुछ भी नहीं कहा क्योंकि वह "बड़ा स्टार" था। सबसे बड़ी दुखद बात ये है कि वो स्टार अब भी इंडस्ट्री में काफी रसूखदार है।"

हैरिस ने आगे कहा कि "मुझे लगता है कि हम सब के पास दिमाग होता है। अगर हम इसका इस्तेमाल करें तो कई बार ऐसी परिस्थितियों से बाहर निकला जा सकता है। मर्द जानते हैं कि वो इस बर्ताव के बाद बचेंगे नहीं लेकिन वे ऐसा करने से पहले कभी नहीं सोचते।"

प्रोफेशल फ्रंट की बात करें तो जेम्स बॉण्ड सीरीज की आने वाली फिल्म "नो टाइम टू डाई (No Time to Die)" में हैरिस एक बार फिर से नजर आने वाली हैं। वो फिल्म बॉण्ड गर्ल होंगी। उन्होंने बॉन्ड से पहले 25 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इस फिल्म में एक्टर डेनियल क्रेग मुख्य भूमिका में हैं। वे हर बार की तरह इस बार भी फिल्म में जासूस की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म साल 2020 में रिलीज होगी। 

Tags:    

Similar News