सैक्रेड गेम्स 2: रिलीज हुआ प्रोमो, दमदार लुक और रोल में नजर आ रहे पकंज त्रिपाठी

सैक्रेड गेम्स 2: रिलीज हुआ प्रोमो, दमदार लुक और रोल में नजर आ रहे पकंज त्रिपाठी

Bhaskar Hindi
Update: 2019-05-06 09:46 GMT
सैक्रेड गेम्स 2: रिलीज हुआ प्रोमो, दमदार लुक और रोल में नजर आ रहे पकंज त्रिपाठी

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। नेटफ्लिक्स की फेमस वेब सीरीज "सैक्रेड गेम्स" को दर्शको द्वारा बहुत पसंद किया गया था। दर्शकों के प्यार को देखते हुए ही इसके दूसरा पार्ट तैयार किया गया है। हालही में सैक्रेड गेम्स 2 का प्रोमो रिलीज हुआ। इस बार सैक्रेड गेम्स के दूसरे पार्ट में कल्कि कोचलिन और पकंज त्रिपाठी भी नजर आने वाले हैं। वहीं पकंज त्रिपाठी जो ​पिछली बार छोटे रोल में थे, वे इस बार दमदार किरदार में नजर आएंगे। बाकी सभी पुराने सितारे होंगे, जो पहले पार्ट में थे। सीरीज का प्रोमो दर्शको को पसंद तो आया, लेकिन वह उनके मन में कई सवाल छोड़ गया। 

इस प्रोमो में पकंज त्रिपाठी जिस अंदाज में नजर आ रहे हैं। उसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनका किरदार काफी गंभीर है। इसे जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। ये पॉपुलर सीरीज विक्रम चंद्रा के उपन्यास "सैक्रेड गेम्स" पर आधारित है। हालांकि सीजन 2 कब रिलीज होगा, इसमें कितने पार्ट्स होंगे इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। सीजन 2 को लेकर दर्शकों की बेताबी चरम पर है। क्राइम सस्पेंस बेस्ड ये वेब सीरीज भारत ही नहीं विदेशों में भी सुर्खियां बटोर रही है। 

बता दें पहले सीजन की कहानी पूरी तरह से गणेश गायतोंडे यानी नवाजुद्दीन सिद्दीकी के इर्द-गिर्द थी। सभी ट्विस्ट एंड टर्न्स गायतोंडे के करेक्टर के करीब बुने गए थे। अब सैक्रेड गेम्स 2 में पंकज त्रिपाठी अहम भूमिका में होंगे। वे ही इस पूरे खूनी खेल के रचियता साबित हो सकते हैं।

Tags:    

Similar News