ये एक्ट्रेस रखेंगी अपना पहला करवा चौथ

ये एक्ट्रेस रखेंगी अपना पहला करवा चौथ

Bhaskar Hindi
Update: 2017-10-08 08:51 GMT
ये एक्ट्रेस रखेंगी अपना पहला करवा चौथ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आज करवा चौथ है और इस मौके पर सुहागने अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और रात को चंद्र दर्शन के बाद व्रत खोलती हैं। करवा चौथ के त्योहार को देखें तो इसमें पति-पत्नी के रिश्ते की खूबसूरती देखने को मिलती है। एक-दूसरे के लिए प्यार और समर्पण का भाव इस त्योहार को इतना खास बना देता है कि बॉलीवुड फिल्मों में अक्सर करवा चौथ को शामिल किया जाता है। 

एंटरटेंनमेंट की दुनिया में भी कई एक्ट्रेस हैं जो करवा चौथ का व्रत रखती हैं। टीवी और सिल्वर स्क्रीन पर अक्सर कई तरह के किरदार निभाने वाली कई हसीनाएं इस रिवाज को मानती हैं और बड़ी ही ट्रेडिशनल तरीके व्रत-पूजा करतीं हैं। इस साल कई एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंधी हैं, यानी कि इस बार उनका ये पहला करवा चौथ होगा। आइए जानते हैं कि वो कौन सी हसीनाएं हैं जो इस बार अपना पहला करवा चौथ सेलिब्रेट करेंगी।

                     

ऋषिता भट्ट ने इसी साल मार्च में सीनियर यूनाइटेड नेशंस के डिप्लोमेट आनंद तिवारी के साथ शादी की। ऋषिता की शादी दिल्ली में हुई थी और उनका रिसेप्शन दिल्ली और मुंबई दोनों ही शहरों में रखा गया था। ऋषिता का ये पहला करवा चौथ है।

 

   

एफआईआर की चंद्रमुखी चौटाला का किरदार निभाने वालीं कविता कौशिक ने भी इस साल व्यवाहिक जीवन की ओर सरेंडर करते हुए केदारानाथ में सात फेरे लिए। कविता ने अपने बॉयफ्रेंड रोनित बिस्वास को जनवरी में हमसफर बनाया। कविता ने केदारानाथ के शिव-पार्वती मंदिर में शादी की।

                                                

चक्रवर्ती अशोक सम्राट की राजकुमारी कौरवाकी यानि सौम्या सेठ ने अपने बॉयफ्रेंड अरुण कुमार से जनवरी में शादी। सौम्या का भी ये पहला करवा चौथ है और जाहिर है कि ये उनके लिए स्पेशल रहेगा।

                     

नागार्जुन फेम एक्ट्रेस पूजा बैनर्जी ने ओलंपिक मेडलिस्ट संदीप सेजवाल से फरवरी में शादी की। इस जोड़े के लिए भी करवा चौथ के सेलिब्रेशन का मौका है। 

बॉलीवुड में ये हसीनाएं रखतीं आ रहीं हैं करवा चौथ

इनके अलावा बॉलीवुड की कुछ हसीनाएं हैं जो हमेशा से ही करवा चौथ का फास्ट रखतीं आ रही हैं। ये एक्ट्रेस पूरे रीति रिवाज के साथ करवा चैथ का व्रत करती हैं। आइए जानते है कि वो कौन सी अभिनेत्रियां है जो ये व्रत रखती आ रहीं हैं। 

                             

श्रीदेवी

श्रीदेवी हर साल करवा चौथ पर दुल्हन की तरह सजती हैं और अपने पति बोनी कपूर के लिए निर्जल उपवास भी रखती हैं। साथ ही अनिल कपूर और संजय कपूर के पत्नियों के साथ ही व्रत की पूजा करती हैं। वो पंजाबी स्टाइल में पूजा पाठ करती हैं।

 

                             

रानी मुखर्जी

रानी मुखर्जीं की शादी डारेक्टर आदित्य चोपड़ा से हुई हैं। बंगाली बाला से पंजाबी बहू बनी रानी भी पूरे रीति रिवाज के साथ करवा चौथ रखती हैं। यहां तक कि उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान भी व्रत रखा था। वो हमेशा ही करवा चौथ पर रेड साड़ी और गोल्ड ज्वैलरी पहनना पसंद करती हैं।

                                                                         

विद्या बालन

विद्या बालन साउथ से हैं और उनकी शादी भी पंजाबी परिवार में हुई हैं। विद्या के पति सिद्धार्थ रॉय कपूर हैं। पति के कल्चर को फॉलो करते हुए करवा चौथ का व्रत रखतीं हैं। 

                              

शिल्पा शेट्टी

विद्या और रानी की ही तरह शिल्पा शेट्टी की शादी पंजाबी कल्चर में हुईं। शिल्पा भी पूरी रीति रिवाज मानते हुए पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं।  

 

Similar News