इस खास शख्स के अलावा और कोई नहीं देख सकता करण का फोन

इस खास शख्स के अलावा और कोई नहीं देख सकता करण का फोन

Bhaskar Hindi
Update: 2019-03-16 03:30 GMT

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर, होस्ट, एक्टर करण जौहर ने जितनी सुर्खियां अपनी फिल्मों से नहीं बटौरी। उससे कहीं ज्यादा सुर्खियां उन्होंने अपने चैट शो काफी विद करण से बटौरी है। इस शो पर आए कई सितारों ने इस बात का खुलासा किया है कि करण जौहर बहुत गॉसिप करते हैं। उनका एक ग्रुप भी है, जिसमें करीना कपूर खान और रणबीर कपूर अक्सर जानकारियां शेयर करते हैं। करण जौहर भी इस गॉपिस टीम का हिस्सा हैं। 

करण जौहर ने बताया कि उनके फोन का लॉक सिर्फ रणबीर कपूर को पता है। वे अक्सर अपने फोन को स्क्रॉल करते रहते हैं। हालही में करण जौहर अरबाज के शो क्विक हील पंच का हिस्सा बनें। अरबाज ने जब करण से पूछा कि वे अपना फोन किसी को क्यों नहीं दिखाते। इस पर करण ने कहा कि मैं अपना फोन किसी को नहीं दिखाता हूं क्योंकि उसमें काफी कुछ गॉसिप मटेरियल होता है। 

बता दें डायरेक्टर करण जौहर इस समय अपनी फिल्म कलंक में बिजी हैं। यह फिल्म 19 अप्रैल को रिलीज हो रही है। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है। फिल्म का बैकग्राउंट 1940 के दशक का बताया जा रहा है। हालही में फिल्म के कैरेक्टर्स का इंट्रोडक्शन करवाया गया था। फिल्म के बारे में करण ने एक इंटरव्यू में कहा था कि कलंक उनके दिल के काफी करीब है। उन्होंने बताया था कि फिल्म का निर्देशन उनके पिता यश जौहर करने वाले थे। फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका था। लेकिन किसी वजह से शुरू नहीं हो पाई। फिलहाल अभिषेक वर्मन इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।

अभिषेक बर्मन इसके पहले सुपरहिट फिल्म 2 स्टेट का निर्देशन कर चुकी है। ​यह​ फिल्म राइटर चेतन भगत की नॉवेल पर बेस्ड थी। दर्शकों ने इस फिल्म को काफी पसंद​ किया था। एक्ट्रेस अलिया भट्ट और एक्टर अर्जुन कपूर इस फिल्म में मुख्य भूमिका में थे।
 

Similar News