अब इस खतरनाक शो का इंडियन वर्जन होस्ट करेंगी सनी लियोनी

अब इस खतरनाक शो का इंडियन वर्जन होस्ट करेंगी सनी लियोनी

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-17 09:35 GMT
अब इस खतरनाक शो का इंडियन वर्जन होस्ट करेंगी सनी लियोनी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी एमटीवी का शो "स्पिल्ट्सविला" होस्ट करने के बाद अब एक नया शो होस्ट करने जा रही हैं। सनी इस बार एक नए फॉर्मैट वाला शो लेकर आने वाली हैं। यह डेली सोप या कोई डेयरिंग एक्टिविटी शो की तरह नहीं होगा बल्कि डिस्कवरी के पॉपुलर शो "मैन वर्सेज वाइल्ड" का इंडियन वर्जन होगा। यह शो ठीक वैसे ही होगा, जैसे बियर ग्रिल्स वाला शो दिखाया जाता है। इस शो में सनी लियोन जोखिम भरे कारनामें करती दिखाई देंगी। 

सनी लियोनी इस शो को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस नए शो का नाम "मैन वर्सेज वाइल्ड विद सनी लियॉन" होगा। इस शो को लेकर सनी ने कहा, "मैं इस तरह के मशहूर शो और डिस्कवरी चैनल का हिस्सा बनने को लेकर बेहद एक्साइटेड हूं" यह मुझे मेरी डेयरिंग साइड दिखाने का मौका देगा, जो इससे पहले टीवी दर्शकों ने कभी नहीं देखा होगा। बता दें कि सनी के इस नए शो की शुरुआत साल 2018 से होगी। इस शो को लोग बेयर ग्रिल्स के शो के तौर पर जानते हैं।

सनी इस शो में अपना अलग एंटरटेनमेंट का तड़का लगाती नजर आएंगी और साथ ही जंगलों में हैरतअंगेज कारनामें भी करती दिखाई देंगी। बता दें कि सनी ने हाल ही में एक योगा शो को भी होस्ट किया था, जिसमें वे दर्शकों को योगा सिखाती नजर आई थीं। सनी लियोनी को हाल ही में गूगल ने सर्चिंग किए जाने के मामले में सबसे पहले पायदान पर रखा है। सनी को लोग सबसे ज्यादा लोगों ने इस साल गूगल पर सर्च किया है।

सनी लियोनी का हाल ही में बेंगलुरु में विरोध भी हुआ है। बेंगलुरु में एक संगठन ने उनके पोस्टर जलाएं हैं। सनी लियोनी का हाल ही में बेंगलुरु में विरोध भी हुआ है। बेंगलुरु में एक संगठन ने उनके पोस्टर जलाएं हैं। दरअसल सनी लियोन एक प्रोग्राम के लिए शहर में आ रही है। नए साल के मौक पर उनके लिए एक प्रोग्राम आयोजित किया गया है। हालांकि सनी लियोनी का यह प्रोग्राम अब रद्द हो गया है। सनी जल्द ही साउथ सिनेमा में भी अपनी हॉट अदाओं को जलवा दिखाती नजर आएंगी। 

Similar News