नुसरत ने यश दासगुप्ता के जन्मदिन पर शेयर की तस्वीरें, केक से खुला शादी का राज

नुसरत की शादी नुसरत ने यश दासगुप्ता के जन्मदिन पर शेयर की तस्वीरें, केक से खुला शादी का राज

Neha Kumari
Update: 2021-10-11 08:40 GMT
नुसरत ने यश दासगुप्ता के जन्मदिन पर शेयर की तस्वीरें, केक से खुला शादी का राज

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। बंगाली सिनेमा और तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार के रूप में फेमस नुसरत जहां ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। नुसरत जहां और यश दासगुप्ता ने यश के 36 वें जन्मदिन पर नई तस्वीर शेयर कर शादी करने का संकेत दिया है। जी हां अटकलें बहुत समय से चल रहीं हैं कि पति निखिल जैन से अलग होने के बाद नुसरत ने बंगाली सिनेमा के अभिनेता यश दासगुप्ता से शादी कर ली है। यश दासगुप्ता के जन्मदिन की तस्वीरों को नुसरत जहां ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। यश 10 अक्टूबर को 36 साल के हो गए हैं। इस मौके पर नुसरत ने एक खूबसूरत सफेद केक और यश के साथ एक तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सफेद केक पर "पति" और ‘पिता" लिखा हुआ है।


क्या नुसरत और यश कर ली है शादी है?
नुसरत जहां ने 26 अगस्त को एक लड़के यिशान को जन्म दिया है। इस मामले में चौंकाने वाली बात तब सामने आई जब उन्होंने जन्म प्रमाण पत्र पर निखिल जैन का नहीं बल्कि यश दासगुप्ता को नवजात का पिता बताया। यश के बर्थडे पर कपल ने डिनर डेट एन्जॉय किया, जिसके बाद नुसरत ने यश के बर्थडे केक की एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की, जिस पर "पति" और "डैड" लिखा हुआ था। अगली तस्वीर में, दोनों ने एक सेल्फी के लिए पोज दिया है।
नुसरत जहां और निखिल जैन ने कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद 19 जून 2019 को तुर्की जाकर एक  निजी समारोह में शादी की थी। इससे पहले 2021 में, नुसरत ने एक बयान दिया कि निखिल के साथ उनकी शादी भारतीय कानूनों के तहत मान्य नहीं थी। नुसरत और निखिल नवंबर 2020 से अलग हो चुके हैं। अलग होने के बाद से ही यश और नुसरत के रिश्ते की अफवाहें उड़ने लगीं थी। नुसरत ने काफी समय तक अपने बच्चे के पिता की पहचान छुपाई रखी। लेकिन जन्म प्रमाण पत्र में यश दासगुप्ता का नाम जोड़ने से इस बात की पुष्टि हो गई कि वही उसके पिता हैं।
 

Tags:    

Similar News